क्रिकेट में कई ऐसे शानदार वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हैं जो आज भी फैंस को रोमांच के सागर में गोते लगाने का मौका देते हैं. लेकिन क्रिकेट के मैदान पर बने रिकॉर्ड कभी-कभी टीम को फायदा नहीं पहुंचाते हैं, कुछ उपलब्धियां व्यक्तिगत बनकर रह जाती है. ऐसे में जानते हैं उन 7 महारिकॉर्ड के बारे में जो आज भी कायम है लेकिन टीम को उसका फायदा नहीं मिल रहा है.
इस मामले में पहले नंबर पर शोएब अख्तर की 161.3 kmph की रिकॉर्ड-तोड़ गेंद शामिल है, जो आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में फेंकी गई सबसे तेज़ गेंद है. इसके बाद शाहिद अफरीदी का 158 मीटर लंबा छक्का भी इस खेल में पावर-हिटिंग के सबसे चर्चित कारनामों में से एक है. हालांकि ये दोनों रिकॉर्ड शानदार हैं, लेकिन इनसे मैच का नतीजा तय नहीं हुआ था और टीम को फायदा नहीं मिला था.
इस लिस्ट में ब्रायन लारा का टेस्ट पारी में नाबाद 400 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस मैराथन पारी के बाद भी टीम को लारा जीत नहीं दिला पाए थे. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा गेंदों का सामना करने का राहुल द्रविड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है लेकिन टीम के लिए उनकी यह पारी उबाऊ पारी बनकर रह गई थी.
वहीं, टेस्ट में श्रीलंका का विशाल 952/6 रन जो टेस्ट इतिहास में टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी शामिल हैं. ये उपलब्धियां खिलाड़ी के कौशल और दबदबे को दिखाती हैं, लेकिन ये ऐसे आंकड़े हैं जो टीम के लिए बेअसर रही थी.
5 सबसे बेकार वर्ल्ड रिकॉर्ड
शोएब अख्तर - क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद (161.3 kmph इंग्लैंड के खिलाफ (2003)
पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने के मामले में टॉप पर हैं. उन्होंने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी/घंटा (100.2 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग मुश्किल है.
शाहिद अफरीदी - सबसे लंबा छक्का, 158-मीटर का छक्का
शाहिद अफरीदी ने साल 2013 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 158 मीटर लंबा छक्का लगाया था. इस मैच को साउथ अफ्रीकी टीम जीतने में सफल रही थी. अफरीदी ने मैच में 48 गेंद पर 88 रन की पारी खेली थी जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए थे.
श्रीलंका - 952/6 घोषित, भारत के खिलाफ (1997)
भारत के खिलाफ श्रीलंका ने यह कारनामा 1997 में किया था. श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 537/8 का स्कोर बनाकर पारी घोषित की थी, इसके बाद श्रीलंका ने बल्लेबाजी शुरू की और 952/6 रन बनाकर पारी की घोषणा की, सनथ जयसूर्या (340 रन) और रोशन महानामा (225 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 576 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई थी. मैच ड्रा पर खत्म हुआ था. यह टेस्ट एक उबाऊ टेस्ट मैच बनकर रह गया था.
ब्रायन लारा - टेस्ट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
400 रन, इंग्लैंड के खिलाफ (2004), यह किसी भी बल्लेबाज का टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर है. भले ही लारा ने मैच में 400 रन की पारी खेली लेकिन यह टेस्ट मैच ड्रा रहा था.
लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड
वनडे इतिहास में कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम है, अक्टूबर 1998 और मई 1999 के बीच, लारा को वनडे इंटरनेशनल मैचों में लगातार 12 बार टॉस में हार का सामना करना पड़ा था. हाल ही में, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इसी रिकॉर्ड की बराबरी की थी.
ये भी पढ़ें- 2 रन से बच गया गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नंबर-2 पर पहुंचे नमन धीर, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा-रोहित यादव के बाद सचिन यादव की एंट्री, भारत में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 5 स्टार जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में, एक फिफ्टी लगाते ही जो रूट बनेंगे नंबर-1, 149 साल में पहली बार होगा ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं