विज्ञापन

क्या LPG कनेक्शन 1 अक्टूबर से बंद हो जाएगा ! जानें ई-केवाईसी नहीं कराने पर पड़ने वाले असर की सच्चाई 

 LPG Gas Connection e-KYC Fact Check: सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि 30 सितंबर 2026 तक ई-केवाईसी (e-KYC) न कराने पर एक अक्टूबर से घरेलू गैस कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिया जाएगा. अगर आप भी इस खबर को लेकर चिंतित हैं, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. जानिए क्या है इसकी सच्चाई. 

क्या LPG कनेक्शन 1 अक्टूबर से बंद हो जाएगा ! जानें ई-केवाईसी नहीं कराने पर पड़ने वाले असर की सच्चाई 
क्या ekYC नहीं कराने पर सच में बंद हो जाएगा आपका गैस कनेक्शन ?
NDTV
  • केंद्र सरकार ने एक अक्टूबर से एलपीजी सब्सिडी पाने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया है.
  • ई-केवाईसी न कराने पर उपभोक्ता का गैस कनेक्शन बंद नहीं होगा, पर सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगी.
  • बिना ई-केवाईसी के उपभोक्ताओं को बाजार भाव पर सिलेंडर खरीदना होगा, जिससे रसोई का खर्च बढ़ सकता है.

LPG Gas Connection eKYC Truth Fact Check: केंद्र सरकार और तेल कंपनियों ने एक अक्टूबर से एलपीजी सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी जरूरी कर दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि ई-केवाईसी न कराने पर एक अक्टूबर 2026 से रसोई गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा. हालांकि, यह दावा पूरी तरह सच नहीं है. ई-केवाईसी नहीं कराने पर किसी भी एलपीजी उपभोक्ता का गैस कनेक्शन रद्द या बंद नहीं किया जाएगा. 

दरअसल, एक अक्टूबर से बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं की सरकारी सब्सिडी रोक दी जाएगी. यानी एक अक्टूबर के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को बाजार भाव पर एलपीजी सिलेंडर खरीदना होगा. तेल कंपनियों जैसे इंडेन, भारत गैस, एचपी गैस और पेट्रोलियम मंत्रालय के नियमों के मुताबिक ई-केवाईसी न कराने पर किसी भी उपभोक्ता का गैस कनेक्शन रद्द या बंद नहीं किया जाएगा. जानिए ई-केवाईसी न होने पर होने वाले बदलाव और घर बैठे मोबाइल ऐप या डिलीवरी मैन के जरिए ई-केवाईसी पूरा करने का आसान तरीका.

एक अक्टूबर से e-KYC न होने पर क्या पड़ेगा असर

  • जो उपभोक्ता समय रहते ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, उन्हें सिलेंडर पर मिलने वाली लगभग 210 रुपये की सरकारी सब्सिडी का लाभ एक अक्टूबर से नहीं मिलेगा.
  • सब्सिडी का लाभ रुकने के बाद आपको एलपीजी सिलेंडर सीधे बिना सब्सिडी वाले बाजार भाव पर खरीदना होगा, जिससे रसोई का बजट बढ़ सकता है.
  • आपका कनेक्शन चालू रहेगा. जैसे ही आप अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा कर लेंगे, आपको दोबारा सब्सिडी दर पर सिलेंडर मिलना शुरू हो जाएगा.
  • जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही अपना बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा लिया है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया दोहराने की कोई जरूरत नहीं है.

घर बैठे मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे करें ई-केवाईसी

गैस कंपनी के मोबाइल ऐप से करें ईकवाईसी 

सबसे पहले प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करें.
अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप इंस्टॉल करें:
इंडेन गैस: IndianOil ONE ऐप
भारत गैस: Hello BPCL ऐप
एचपी गैस: HP PAY ऐप

ई-केवाईसी पूरा करने का आसान तरीका

  • अपने उस मोबाइल नंबर से ऐप में साइन-इन या रजिस्ट्रेशन करें जो आपके गैस कनेक्शन से जुड़ा हुआ है.
  • ऐप के मुख्य मेनू या एसपीजी सर्वीसेज वाले हिस्से में जाएं और ईकेवाईसी पूरा करें या आधार ऑथेंटिकेशन के विकल्प को चुनें.
  • आधार फेस ऑथेंटिकेशन वाले विकल्प पर टैप करें. यह आपको सीधे आधार फेस आरडी ऐप पर ले जाएगा.
  • अपने फोन के कैमरे को चेहरे के सामने लाएं. ध्यान रखें कि चेहरे पर चश्मा या टोपी न हो. स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों को देखते हुए अपनी आंखें झपकाएं.
  • चेहरा सही से स्कैन होते ही स्क्रीन पर ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा हो गया का मैसेज दिखेगा, जिसका मतलब है कि आपकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

डिलीवरी मैन के जरिए 

जब आपके घर सिलेंडर की डिलीवरी आए, तो आप डिलीवरी बॉय के पास मौजूद पीओएस मशीन या मोबाइल ऐप पर अंगूठा लगाकर तुरंत ई-केवाईसी करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-  दिवाली और छठ पर वेटिंग की टेंशन खत्म, अब SMS भेजकर रेलवे देगा खाली सीटों की जानकारी

नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम जाकर

आप अपने क्षेत्र की गैस एजेंसी के शोरूम पर आधार कार्ड लेकर जा सकते हैं, जहां बिना किसी शुल्क के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट के जरिए आपकी ई-केवाईसी कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- LPG सब्सिडी, मुफ्त बस यात्रा से लेकर पेट्रोल-डीजल लेने का नियम भी एक अक्टूबर से बदलेगा, जानें क्या होगा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Gas Connection EKYC Online, Gas Connection E-KYC India, LPG Ekyc, LPG EKYC Last Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com