दिल्ली, वेस्ट यूपी से लेकर पंजाब, हरियाणा तक मौसम ने पिछले 24 घंटों में तेजी से करवट ली है. आसमान से बादल गायब हो गए हैं और अगले कुछ दिनों तक दिल्ली एनसीआर में बारिश होने के आसार नहीं है. हालांकि पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर अभी दो-तीन जारी रहेगा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना कम है.
पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 29-30 सितंबर के बीच बारिश के साथ कहीं आंधी-तूफान आने का अनुमान है. पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम रीजन में भी आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है. बिहार में भी 29 से 1 अक्टूबर के दौरान बारिश और तूफान की चेतावनी है.
चारधाम यात्रा रुकी, उत्तराखंड-हिमाचल में बदला मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 से 4 अक्टूबर के बीच बाहिश और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, मंडी और चंबा तक बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड में भी देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल में बारिश का अनुमान है. केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत चारधाम यात्रा भी रुकी हुई है.
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में सितंबर का महीना पिछले पांच सालों में इस महीने की सबसे साफ हवा है. छह सालों में सबसे गर्म रातें और 14 सालों में शहर में मॉनसून का सबसे छोटा समय रहा. मंगलवार को वायु गुणवत्ता (AQI) 102 रहा, जो 2021 के बाद सबसे कम है. वर्ष 2021 में औसत 78 था. CREA एनालिस्ट मनोज कुमार ने कहा कि दिल्ली में मॉनसून के दौरान साफ हवा की वजह सिर्फ बारिश नहीं थी. हवा की रफ्तार और दिशा, वायुमंडल में हवा का घुलना-मिलना और दिल्ली-NCR में मौसम में बड़ा बदलाव सभी प्रदूषण को फैलाने में भूमिका निभाते हैं.

पूर्वोत्तर भारत में मौसम
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में भी अभी बारिश का दौर 4 अक्टूबर तक बना रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम मेघालय में 29 से 30 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी है. पूर्वोत्तर क्षेत्र में पोस्ट मॉनसून गतिविधियों में भी बारिश के आसार हैं.
महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश
महाराष्ट्र और गोवा के कोंकण रीजन में 29 से 4 अक्टूबर तक बारिश का दौर चलता रहेगा. आंधी, तूफान के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी महाराष्ट्र में चलने की संभावना है. वहीं मराठवाड़ा रीजन में भी 30 सितंबर को बारिश दिखेगी. गुजरात में 29 से 1 अक्टूबर तक और सौराष्ट्र और कच्छ में भी बारिश के आसार हैं.आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु,पुडुचेरी, कराईकल में 4 अक्टूबर तक बारिश के आसार बने रहेंगे. केरल और तेलंगाना में भी 2-3 अक्टूबर के दौरान बारिश होने की चेतावनी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं