विज्ञापन

लश्कर कमांडर मूसा मारा गया, जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एनकाउंटर, इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों का एक बड़ी सफलता मिली है. बडगाम में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर मूसा को मार गिराया है.

लश्कर कमांडर मूसा मारा गया, जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एनकाउंटर, इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
बडगाम में हुए एनकाउंटर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया है.
NDTV
  • जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक प्रमुख आतंकी कमांडर को मार गिराया है.
  • मुठभेड़ खानसाहिब के पालमेदन मुगपथरी जंगल इलाके में देर रात हुई थी.
  • मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा के रूप में हुई है.
श्रीनगर:

लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी कमांडर फौजी मूसा को मार गिराया गया है. जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हुए एनकाउंटर में मूसा को ढेर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बडगाम जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. यह मुठभेड़ खानसाहिब के पालमेदन मुगपथरी जंगल इलाके में हुई. सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा के रूप में हुई है. फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. सूत्रों का दावा है कि इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं. उन्हें भागने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी मौके पर भेजा गया है. इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. 

सेना के ऑपरेशन कोराग में मारा गया मूसा

इंडियन आर्मी के चिनार कॉप्स ने सोशल मीडिया पर इस एनकाउंटर की जानकारी दी है. भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन कोराग' दिया है. सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

इसी दौरान यहां सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. एक आतंकी मारा गया. ऑपरेशन अभी जारी है.
 

बडगाम एनकाउंटर के बारे में सेना का सोशल मीडिया पोस्ट.

बडगाम एनकाउंटर के बारे में सेना का सोशल मीडिया पोस्ट.

2022 में मारे गए आतंकी जुनैद के मोबाइल से मिली थी ये तस्वीर

मालूम हो कि अबू तल्हा, सुलेमान, जूनैद अहमद और हाशिम मूसा का ग्रुप काफी समय से सुरक्षाबलों के निशाने पर था. साल 2022 से जम्मू-कश्मीर में एक्टिव लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकियों के ग्रुप पर थी. जुनैद को दिसंबर 2024 में ही मारा दिया था. 

अब इस ग्रुप के सभी चार आतंकी ढेर

जुनैद के मोबाइल से सुरक्षा बलों को इन चारों की एक तस्वीर मिली, जिससे एजेंसियों को ग्रुप और उसके नेटवर्क की अहम जानकारी मिली. इसके बाद तल्हा को अप्रैल 2025 में, यासिर और मूसा को सितंबर 2026 में ढेर कर दिया गया. ऐसे में अब आतंकियों का यह पूरा ग्रुप साफ हो चुका है.

यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए जैश के दो आतंकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budgam Encounter, Budgam Encounter Today, Lashkar Commander, Indian Army, Indian Army Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com