विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ 2 भारत 'A' टीम घोषित, हार्दिक पांड्या 'फिटनेस टेस्ट' पर, जानें किन्हें मिली जगह

हार्दिक पांड्या को भारत A टीम में चुनकर बीसीसीआई ने बड़ा संदेश दिया है कि अब वह चोट से उबर रहे खिलाड़ियों की फिटनेस और मैच फिटनेस बहुत अच्छी तरह से परखेगा.

ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ 2 भारत 'A' टीम घोषित, हार्दिक पांड्या 'फिटनेस टेस्ट' पर, जानें किन्हें मिली जगह
Australia A vs India A: हार्दिक पांड्या को A टीम में चुनकर बीसीसीआई ने बड़ा संदेश दिया है
source: X

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने अपनी ही जमीं पर ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेले जाने वाली दो अलग-अलग भारत A टीम का ऐलान कर दिया है. भारत A मेहमानों के खिलाफ दो चार दिनी और  3 वनडे मैच खेलेगी. चार दिनी मैचों की कमान हाल ही में श्रीलंका में दोहरा शतक बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल को सौंपी गई है,  तो वहीं पिछले दिनों चोट के कारण बाहर हो गए साई सुदर्शन को भी सेलेक्टरों ने चुनकर उन्हें फॉर्म हासिल करने का मौका दिया है. वहीं, पिछले कई सालों से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है. 

हार्दिक पांड्या के जरिए बड़ा मैसेज

सेलेक्शन कमेटी ने पिछले काफी दिनों से चोटिल चल रहे सीनियर व्हाइट-बॉल फॉर्मेट का अभिन्न हिस्सा रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को A टीम में चुनकर सीनियर खिलाड़ियों को बड़ा संदेश दिया है कि अब टीम में वापसी के लिए सिर्फ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम का सर्टिफिकेट ही काफी नहीं होगा. अगर आप चोट के बाद वापसी कर रहे हैं, तो उपलब्ध मैचों में हिस्सा लेकर आपको फिटनेस के साथ-साथ मैच फिटनेस भी साबित करनी होगी. वैसे A टीमें भी हार्दिक को फिटनेस की शर्त के साथ चुना गया है. इसका अर्थ है कि पांड्या अभी भी पूरी तरह मैच फिट नहीं है. 

सुदर्शन को फॉर्म हासिल करने का मौका

पिछले दिनों श्रीलंका दौरे में सीरीज शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए साई सुदर्शन को अब जबकि टेस्ट टीम में नंबर-3 की लड़ाई देवदत्त पडिक्कल के साथ लड़नी है और फॉर्म भी हासिल करनी है, तो उसका पूरा ध्यान सेलेक्टरों ने रखा है. अब साईं को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ रन बनाकर अगले कुछ महीने बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली सीनियर टीम के लिए फिर से दम दिखाना होगा. 

चुनी गईं दो अलग-अलग टीमें इस प्रकार हैं:

इंडिया 'ए' टीम (चार दिनी मैच):  देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उप-कप्तान), अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भूते, वी वैशाक*


भारत A (वनडे टीम): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विपराज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर

शेड्यूल पर भी गौर फरमा लें

  मैच                            तारीख                     जगह

पहला मल्टी-डे मैच               22-26 सितंबर              पुडुचेरी

दूसरा मल्टी-डे मैच              29 सितंबर-2 अक्टूबर     पुडुचेरी

 पहला वन-डे मैच                  6 अक्टूबर                 पुडुचेरी
 

दूसरा वन-डे मैच               9 अक्टूबर                    पुडुचेरी

 तीसरा वन-डे मैच               11 अक्टूबर                पुडुचेरी
 

(नोट: हार्दिक पांड्या और वी वैशाक की उपलब्धता फिटनेस के आधार पर रहेगी) 

यह भी पढ़ें:  वैभव ने पाने से ज्यादा गंवाया! आखिरी पारी में खराब शॉट, कुछ ऐसे हुआ पहले दलीप ट्रॉफी का समापन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, India A, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com