विज्ञापन

टीम इंडिया को झटका,श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर, सामने आई बड़ी वजह

अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट के लिए एक अनोखी स्थिति सामने आने वाली है. एक ही समय में, भारतीय क्रिकेट की दो टीमें अलग-अलग देशों में खेलेंगी.

टीम इंडिया को झटका,श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर, सामने आई बड़ी वजह
वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे श्रेयस अय्यर

अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट के सामने एक अनोखी स्थिति सामने आने वाली है. एक ही समय में, भारतीय क्रिकेट की दो टीमें अलग-अलग देशों में खेलेंगी.जिसके कारण श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.दरअसल, सितंबर में भारतीय टीम एशियन गेम्स खेलने वाली है. टीम इंडिया एशियन गेम्स में सीधे सेमीफाइनल में खेलेगी. टूर्नामेंट में मेडल राउंड के मैच 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे. लेकिन उसी दिन, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.अगर भारत फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करता है, तो दो भारतीय टीमें एक ही दिन अलग-अलग देशों के खिलाफ खेल रही होंगी. बता दें कि एशियन गेम्स में  क्रिकेट मैच T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान पहुंच रही है. ऐसे में इस टीम के साथ अय्यर भी जापान जाएगे. अय्यर टी20 टीम के कप्तान होने के साथ-साथ वनडे टीम के उप-कप्तान भी हैं. लेकिन वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की अगली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, जो सितंबर में शुरू होगी. इसकी वजह यह है कि अय्यर एशियन गेम्स की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे. 

इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने एशियन गेम्स में भाग लेने वाले भारत के पूरे दल को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भरोसा जताया कि खिलाड़ी, जिनमें क्रिकेट टीमें भी शामिल हैं, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और स्वर्ण पदक जीतेंगे. मन्हास ने ANI से कहा, "मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं, न केवल क्रिकेट टीमों को, बल्कि एशियाई खेलों में जा रहे हमारे पूरे दल को,  मुझे उम्मीद है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. पूरा देश उनके साथ है और हम भी. मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे स्वर्ण पदक जीतें और देश का नाम रोशन करें. 

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट-कीपर), ईशान किशन (विकेट-कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

ये भी पढ़ें-\\\ वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा-रोहित यादव के बाद सचिन यादव की एंट्री, भारत में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 5 स्टार जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में, एक फिफ्टी लगाते ही जो रूट बनेंगे नंबर-1, 149 साल में पहली बार होगा ऐसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com