भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला जाएगा. आजके मैच में एक बार फिर सबकी नजर विराट कोहली, रोहित शर्मा पर होगी. दोनों बल्लेबाज अपने करियर के अहम दौर में हैं. एक और जहां कोहली ने पिछले वनडे मैच में शतक जमाया था तो वहीं रोहित की बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते हुए नजर आए थे. ऐसे में आज रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के तहलका मचाने की कोशिश करेंगे. वहीं, आजके मैच में कोहली, रोहित और रविंद्र जडेजा के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. दूसरे वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के पास सबसे ज्यादा मैच साथ में खेलने का रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
बता दें कि भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने साथ में इंटरनेशनल क्रिकेट में 293 मैच खेले हैं, वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले हैं जिन्होंने साथ में अपने इंटरनेशनल करियर में 227 मैच खेले हैं. वहीं, विराट कोहली, रोहित शर्मा औऱ रविंद्र जडेजा ने अबतक साथ में 227 मैच खेले हैं. यानी आज तीनों एक साथ मैदान पर उतरेंगे तो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में साथ खेलने वाली भारतीय तिकड़ियां में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी.
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में साथ खेलने वाली भारतीय तिकड़ियां
- सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ — 293 मैच
- सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले — 227 मैच
- रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा — 227 मैच
- राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले — 226 मैच
- सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और अनिल कुंबले — 224 मैच
- सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले — 223 मैच
- रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी — 195 मैच
- सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और जवागल श्रीनाथ — 195 मैच
- एमएस धोनी, विराट कोहली और सुरेश रैना — 178 मैच
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर..
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स
ये भी पढ़ें- विराट कोहली के 15,000 रन पूरा होने पर कपिल देव का पहला रिएक्शन, बोले- ऐसा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़े..
ये भी पढ़ें- यशवीर-रोहित के जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज और सिल्वर जीतने पर नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बोले- मेरा सपना था ...
ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं