विज्ञापन
1 minute ago

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में INDIA ब्लॉक की बैठक शुरू हो चुकी है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल,  कांग्रेस सांसद केसी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य नेता वहां पहुंच चुके हैं. ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव भी बैठक में पहुंचे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने के उपायों पर सभी विपक्षी नेता चर्चा करेंगे. बैठक में गठबंधन की कुल 23 पार्टी में से 21 शामिल हुई है. डीएमके, आप ने इससे दूरी बनाई है. विवाद के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि फॉर्म 6 के साथ अब Annexure-D नहीं देना होगा. राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर कुछ देर में सुनवाई होगी. पीएम मोदी आज शाम 6 बजे प्रगति बैठक करेंगे, जिसमें मंत्री-अधिकारी शामिल होंगे.

ALL LIVE UPDATES HERE

इंडिया गठबंधन की बैठक की तस्वीरें देखें

 

उमर खालिद और शरजील इमाम की जनामत याचिका तीसरी बार भी खारिज

उमर खालिद और शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. उनकी जमानत तीसरी बार भी नामंजूर हो गई है. हाईकोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा मामले से जुडी बड़ी साजिश के आरोप में गिरफ्तार आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

FSSAI ने वन सीज हॉस्पिटैलिटी का लाइसेंस किया सस्पेंड

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की वजह से M/s सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है.

INDIA गठबंधन की बैठक में ये दल शामिल-जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि INDIA गठबंधन की बैठक अभी-अभी शुरू हुई है. इसमें  INC, SP, AITC, NCP(SP), SS (UBT), RJD, CPM, CPI, JKNC, JKPDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC(M), MDMK, VCK, RSP, KC(J) और AIFB शामिल हैं.

नेपाल में हुईं भारी बारिश से बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में

नेपाल में हुईं भारी बारिश के कारण बिहार के कई जिले इस वक्त भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं. बगहा, बेतिया, चम्पारण, गोपालगंज बाढ़ की चपेट में हैं. गंडक नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं हैं. आज लगभग 1.5 लाख क्यूसेक लीटर पाने गंडक बैराज से छोड़ा गया हैं. बेतिया और बगहा में चंपारण तटबंध कई जगहों पर टूट चुका हैं. इस पूरे इलाके के लोग अपने घरों को छोड़ कर बांध पर रह रहे हैं. जानवर और मवेशी इस वक्त पानी में डूबे हुए हैं.
 

सुप्रिया सुले INDIA ब्लॉक की बैठक में पहुंचीं

NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंच चुकी हैं.
 

ममता और अभिषेक भी INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल


पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी भी INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल हैं.
 

INDIA ब्लॉक की बैठक में पहुंचे उमर अब्दुल्ला

 जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचे हैं.
 

राहुल गांधी पर शिवराज सिंह चौहान का निशाना

इंडिया ब्लॉक की बैठक पर शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की लीडरशिप स्वीकार नहीं, इसलिए सहयोगी बैठक में नहीं आ रहे हैं. राहुल गांधी खुद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कह रहे हैं कि मुझे नेता मानो, मुझ पर विश्वास करो.
 

इंडिया ब्लॉक की बैठक पर शिवराज का निशाना

इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के नेता राहुल गांधी को नेता मानने को तैयार नहीं हैं. जिसे कांग्रेसी नेता नहीं मान रहे, उसे देश नेता कैसे मानेगा.
 

इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, तेजस्वी और ममता भी मौजूद

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता भी मौजूद हैं.

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा से धनराज परिमल ने किया नामांकन दाखिल

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक धनराज परिमल नथवानी ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

विपक्ष पर हमला करने वाले पोस्टरों पर नाना पटोले का जवाब

महाराष्ट्र  कांग्रेस नेता नाना पटोले ने ECI विवाद के बीच INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली में विपक्ष पर हमला करने वाले पोस्टरों पर कहा कि अंग्रेज जब हमारे देश में सत्ता में थे, तब उस समय अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के दौरान भी वे लोग कांग्रेस के खिलाफ इसी तरह के पोस्टरों का इस्तेमाल करती थी. ऐसे पोस्टरों का कोई असर नहीं होगा.
 

इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे राहुल, सोनिया

इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, कांग्रेस सांसद केसी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य नेता वहां पहुंच चुके हैं.

 

कुछ ही देर में INDIA ब्लॉक की बैठक

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में कुछ ही देर में INDIA ब्लॉक की बैठक शुरू होने वाली है. इस बैठक में 23 में से 21 दल शामिल हो रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Block Meeting, Rahul Gandhi, PM Modi, Sonia Gandhi, Gyanesh Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com