विज्ञापन

Trump ने क्यों कहा सुंदर पिचाई को मॉन्स्टर? गूगल के CEO ने दिया ऐसा जवाब, आसपास खड़े लोगों की छूटी हंसी

व्हाइट हाउस में Donald Trump ने Sundar Pichai को 'Monster' कह कर संबोधित किया. सोशल मीडिया पर वायरल ये मजेदार वीडियो वायरल हो गया है. इसके बाद गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने भी हाजिरजवाब दिया.

Trump ने क्यों कहा सुंदर पिचाई को मॉन्स्टर? गूगल के CEO ने दिया ऐसा जवाब, आसपास खड़े लोगों की छूटी हंसी
ScreenGrab: X/WikiLeaksQ2

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए पूरी दुनिया में हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं. सोशल मीडिया पर इस समय डोनाल्ड ट्रंप का एक ऐसा ही बेहद मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे गूगल के भारतीय मूल के सीईओ Sundar Pichai की बहुत ही अजीबोगरीब अंदाज में तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप के अनोखे कमेंट पर सुंदर पिचाई की हाजिरजवाबी और उनका रिएक्शन भी साफ कैद हुआ है, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे.

ये वायरल क्लिप उस समय की है जब व्हाइट हाउस के बाहर राष्ट्रपति ट्रंप मीडिया कर्मियों और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. बातचीत के दौरान ट्रंप अचानक सुंदर पिचाई की ओर मुड़े और बोले, "सुंदर, क्या तुम कुछ कहना चाहोगे?"

"सुंदर ही इनका नाम है"

जैसे ही सुंदर पिचाई ने मुस्कुराते हुए अपना जवाब शुरू किया, "सबसे पहले, धन्यवाद...", वैसे ही ट्रंप ने बीच में उन्हें टोकते हुए मीडिया की तरफ देखा और कहा, "ये आदमी सचमुच एक मॉन्स्टर (असाधारण रूप से शक्तिशाली) है, और कोई भी इसे नहीं जानता. कितनी शानदार जिंदगी है! एक मॉन्स्टर होना और इसके बावजूद इस सब (मीडिया का तामझाम और कड़े सवाल) से न गुजरना. आपको बस इतना ही जानना है सुंददर्रर्र! सुंदर ही इनका नाम है."

सुंदर पिचाई ने दिया करारा और हाजिरजवाब उत्तर

डोनाल्ड ट्रंप के 'मॉन्स्टर' कहे जाने पर सुंदर पिचाई बिल्कुल भी असहज नहीं हुए. उन्होंने तुरंत बेहद हाजिरजवाबी के साथ चुटकी लेते हुए जवाब दिया, उम्मीद है कि मेरे लिए 'आई एम ए मॉन्स्टर' से कोई बेहतर टैगलाइन होगी. पिचाई के इस करारे और मजाकिया जवाब को सुनते ही वहां खड़े सभी टेक लीडर्स और खुद राष्ट्रपति ट्रंप भी जोर-जोर से हंसने लगे.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स करने से खुद को नहीं रोक सके: एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ये ट्रंप की तरफ से दिया गया एक और बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट है. दूसरे यूजर ने लिखा, सुंदर पिचाई सचमुच काफी शरमा गए और अजीब स्थिति में आ गए. एक दूसरे यूजर ने एक्स पर लिखा, "पिचाई के X पर 11.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन ट्रंप के मुताबिक उन्हें सचमुच कोई नहीं जानता... जबकि वे अल्फाबेट के सीईओ है.

Trump ने क्यों कहा सुंदर पिचाई को मॉन्स्टर?

आपको बता दें कि Donald Trump ने सुंदर पिचाई को मॉन्स्टर कोई निगेटिव सेंस में नहीं कहा है. वे अल्फाबेट के हेड हैं और उनके अंदर ही दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स गूगल, एंड्रॉयड, जेमिनी आते हैं. ट्रंप के कहने का मतलब इतनी बड़ी कंपनी को संभालने के बावजूद उनको मीडिया के कड़े सवालों से नहीं गुजरना होता है. जबकि ट्रंप को अपनी नीतियों के लिए कई बार मीडिया से आलोचना से गुजना पड़ा है. इससे तंग आकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन, एमएस नॉओ और पॉलिटिको जैसे मीडिया हाउस को व्हाइट हाउस में बैन किया था. हालांकि, बाद में कोर्ट ने इस बैन को हटा दिया था. 

सुपर इंटेलिजेंस समझौते के दौरान हुई मुलाकात

ये दिलचस्प वाकया व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप और दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के बीच सुपर इंटेलिजेंस के स्वैच्छिक सुरक्षा मानकों को लेकर हुई एक बहुत ही जरूरी बैठक के ठीक बाद सामने आया. इस हाई-प्रोफाइल बैठक में सुंदर पिचाई के साथ एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई, ओपनएआई के दिग्गज, एनवीडिया के Jensen Huang और मेटा के सीईओ Mark Zuckerberg मौजूद थे.

डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक में तय हुए सुरक्षा समझौते की तुलना देश के संविधान से करते हुए कहा, ये एक तरह से संविधान की तरह है. दुनिया के सबसे बड़े और जरूरी लोगों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं, और राष्ट्रपति के तौर पर मैंने भी इस पर साइन किए हैं. ये वास्तव में एक तरह का सुरक्षा कवच है.

Sundar Pichai ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, हम सुरक्षा और कंट्रोल्स की एक ऐसी प्रणाली पर हस्ताक्षर कर रहे हैं जैसे हम किसी कंपनी के भीतर अपने वित्तीय मामलों को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं. हम उन्हीं जानी-मानी और दुनिया की सबसे बेस्ट प्रैक्टिसेज को अब सुपर इंटेलिजेंस के विकास में भी लागू करने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : AI का खेल खत्म! डोनाल्ड ट्रंप ने बदला नाम, अब कहलाएगा SI, जानें मतलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI, Sundar Pichai, Donald Trump, Google CEO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com