विज्ञापन

तिलक वर्मा शतक से 1 रन से चूके, दलीप ट्रॉफी में 99 रन पर आउट होने वाले 5 बल्लेबाज

तिलक वर्मा शतक से चूक गए और 99 रन पर आउट हुए, आउट होने के बाद तिलक काफी निराश थे. बता दें कि साउथ जोन की टीम 336 रन पर आउट हो गई. ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रनों की लीड मिली है.

तिलक वर्मा शतक से 1 रन से चूके, दलीप ट्रॉफी में 99 रन पर आउट होने वाले  5 बल्लेबाज
तिलक वर्मा शतक से चूके

दुर्भाग्य किसी बल्लेबाज का क्या होता है, इसका नजारा दलीप ट्रॉफी फाइनल में देखने को मिला, जब  साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा 99 रन पर आउट हो गई. 99 का दर्द लेकर तिलक पवेलियन लौटे, उन्हें मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन भेजा, बता दें कि दलीप ट्रॉफी के इतिहास में तिलक 99 रन पर आउट होने वाले चौथे बैटर हैं तो वहीं सुनील बेंजामिन इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जो 99 रन पर नाबाद रहे थे. इसके अलावा मोहिंदर अमरना साल 1975 में दलीप टॉफी के मैच में 99 रन पर आउट हुए थे, मोहिंदर अमरना दलीप ट्रॉफी के मैच में 99 रन पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज भी बने थे. 

दलीप ट्रॉफी में 99 रन पर नाबाद और आउट होने वाले बल्लेबाज

  • सुनील बेंजामिन (सेंट्रल जोन) - 99* बनाम ईस्ट जोन, 1972 (नाबाद)
  • मोहिंदर अमरनाथ (उत्तर क्षेत्र) - 99 बनाम पूर्वी क्षेत्र, 1975
  • आर. बी. भालेकर (पश्चिम क्षेत्र) - 99 बनाम पूर्वी क्षेत्र, 1981
  • अंकित शर्मा (साउथ जोन) - 99 बनाम सेंट्रल जोन, दलिप ट्रॉफी फाइनल 2025
  • तिलक वर्मा  (साउथ जोन)- 99 बनाम ईस्ट जोन, दलिप ट्रॉफी फाइनल 2026

तिलक ने अपनी पारी में 211 गेंदों का सामना किया जिसमें 8 छक्के शामिल रहे. तिलक के आउट होते ही साउथ जोन की टीम 336 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह से ईस्ट जोन ने पहली पारी के आधार पर 372 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रन का स्कोर बनाया था जिसमें ईशान किशन ने 270 रन की पारी खेली थी.  

वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद

ईस्ट जोन को 372 रनों की लीड मिली है. ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी का आगाज कर लिया है. यानी अब वैभव एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर है. वैभव से फैन्स को बड़ी पारी की उम्मीद है, बता दें कि पहली पारी में वैभव अर्धशतक से चूक गए थे और 44 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब देखना होगा कि दूसरी पारी में वैभव का बल्ला क्या रंग दिखाता है.  

ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक का संकेत? वैभव सूर्यवंशी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

ये भी पढ़ें- 2 रन से बच गया गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नंबर-2 पर पहुंचे नमन धीर, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namboori Thakur Tilak Varma, Duleep Trophy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com