विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: किसी महत्वपूर्ण डील का रुकना, नई जिम्मेदारियां को पूरा करना

Sagittarius Tarot Card Horoscope 10 May: The Chariot की ऊर्जा आपसी तालमेल की कमी से तनाव, उच्च अधिकारियों से बेहतर सम्बन्ध, आर्थिक तौर पर सावधानी रखने का सुझाव दे सकती है. आइए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: किसी महत्वपूर्ण डील का रुकना, नई जिम्मेदारियां को पूरा करना
Sagittarius Tarot Card Horoscope 10 May

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 10 May 2026, Dhanu Tarot Card Rashifal: नई जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार रहे.इससे अच्छा फायदा हो सकता है. आपसी तालमेल की कमी से घर में छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है. ऐसी व्यर्थ की बातों को नजर अंदाज करें और गुस्सा करने से बचे हैं. संपत्ति के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील रुक सकती है. जिसके चलते जिसके चलते परेशानी महसूस कर सकते हैं.

नौकरी पेशा लोग उच्च अधिकारी के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे किसी पुरानी चिंता से राहत मिल सकते हैं आर्थिक तौर पर सावधान रहें. जल्दबाजी में किसी भी फैसले को ना लें. जीवन में जोखिम लेने से पहले उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करें. कार्यों में  प्रयोगात्मक नजरिया रखें. उतावलेपन से बचकर रहे. रुके हुए कार्यों को पूरा करने को प्राथमिकता दें.

किसी कानूनी मामले में किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी मामले को ज्यादा उलझा सकती है. इस समय सलाहकार की मदद इस समस्या से बाहर निकालने में बेहतर सलाह दे सकती है निर्णय स्वयं लें. दूसरों पर निर्भरता नुकसान दे सकती है. हर कार्य को भाग्य के भरोसे ना छोड़े. बिना प्रयास किए किसी भी कार्य में सफलता मिलना मुमकिन ही नहीं है. इस बात को समझने की कोशिश करें. अंधविश्वासी बातों से या लोगों से दूर रहे. घर के नवीनीकरण के बारे में परिजनों से सलाह मशवरा ले सकते हैं. नए वाहन की खरीदी की योजना बनाएंगे.

स्वास्थ्य: कोई पुरानी समस्या या संक्रमण दोबारा उभर सकता है. इस समय लापरवाही बिल्कुल भी ना करें.

आर्थिक स्थिति: पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. जरूर से ज्यादा खर्चे न करें.

रिश्ते: प्रेम संबंध में मर्यादा और संतुलन बनाए रखें. जीवन साथी के साथ रमणीक स्थल की यात्रा कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com