- PM नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को टेलीफोन पर सरकार बनाने की बधाई दी.
- तमिलगा वेत्री कषगम प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
- प्रधानमंत्री मोदी ने विजय को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और सहयोग का आश्वासन दिया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को रविवार को टेलीफोन कर उन्हें राज्य में सरकार बनाने की बधाई दी है. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख ने रविवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ 9 और मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली.
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत की और बातचीत के दौरान मोदी ने विजय को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी.
पीएम मोदी ने दी आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई. उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी.''
Congratulations to Thiru C. Joseph Vijay on taking oath as Tamil Nadu Chief Minister. Best wishes for his tenure ahead. The Central Government will keep working with the Tamil Nadu Government to improve the lives of people.@TVKVijayHQ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2026
ये भी पढ़ें: विजय की शपथ के दौरान वंदेमातरम पर क्यों छिड़ा 'महाभारत', जान लीजिए सबकुछ
9 मंत्रियों ने भी ली विजय के साथ शपथ
विजय के साथ 9 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है. विजय के मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण देखने को मिला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं