विज्ञापन

Who is Urvil Patel: कौन हैं उर्विल पटेल, CSK स्टार ने आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी ठोक मचाया कोहराम

Urvil Patel, Fastest Joint 50, CSK vs LSG: उर्विल ने 23 गेंदों पर 2 चौके और 8 छक्के लगाकर 283 के स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए और अपने नाम के मुताबिक समुंदर जैसी बड़ी पारी खेली

Who is Urvil Patel: कौन हैं उर्विल पटेल, CSK स्टार ने आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी ठोक मचाया कोहराम
कौन हैं उर्विल पटेल

Urvil Patel, CSK vs LSG: IPL 2026 में चेन्नई की कड़कती धूप में आज दोपहर एक और सितार चमका. फ़्रंटफुट, बैकफुट, पावरहिटिंग और क्लास शॉट्स के बेहिसाब शॉट्स के ज़रिये मेहसाणा, गुजरात के 27 साल के के दांये हाथ के धमाकेदार उर्विश मुकेशभाई पटेल ने 13 गेंदों पर हाफ़ सेंचुरी बना डाली. टीम इंडिया और राजस्थान के यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की और अपना मैनिफेस्टेशन दुनिया को दिखा दिया. चिट पहले से तैयार थी. सिर्फ़ 13 गेंदों पर 1 चौका और 7 छक्के के सहारे हाफ़ सेंचुरी के साथ IPL की अपनी पहली हाफ़ सेंचुरी पूरी की और ईश्वर को प्रणाम कर चिट दिखाया: ‘This is for You Papa: दिस इज फॉर यू पापा.'

Latest and Breaking News on NDTV

बेटे ने पूरा किया पिता का सपना

उर्विल पटेल आईपीएल 2026 का चौथा और कुल 7वां मैच ही खेल रहे हैं. लेकिन आज वो अपने पिता मुकेशभाई पटेल का सपना पूरा करने उतरे. उनके पिता भी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे. वो सपना बेशक खुद पूरा नहीं कर सके. मगर उर्विल इस मैच में कुछ ठानकर आए थे. उर्विल ने पिछली तीन पारियों में 4, 24 और 17 रनों की पारियां खेली थीं.  

उर्विल को बेशक पिछली दफ़ा भी सिर्फ़ 3 मैचों में ही मैदान पर उतरने के मौके मिल पाये. लेकिन उन तीन पारियों में उनकी रफ़्तार में कोई कमी नहीं थी. आईपीएल 2025 में वो उन तीन बल्लेबाज़ों की फ़ेहरिस्त में शामिल रहे जिनके स्ट्राइक रेट 200 प्लस रहे: मैदान पर उतरे. 
  
आईपीएल 2025 में सुपर स्ट्राइक रेट 

  • रोमारियो शेफर्ड 292 स्ट्राइक रेट, 70 रन
  • उर्विल पटेल 213 स्ट्राइक रेट, 68 रन (3 मैच)
  • वैभव सूर्यवंशी 207 स्ट्राइक रेट, 252 रन 

गुजरात का गेल है आईपीएल का नया तूफ़ान

उर्विल पटेल को घरेलू क्रिकेट सर्किट में सबसे विस्फोटक भारतीय बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. दो साल पहले 2024 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में 100 रन बनाकर टूर्नामेंट का सबसे तेज़ शतक अपने नाम कर लिया था. ऐसा करते हुए उर्विल ने ऋषभ पंत का 32 गेंद का रिकॉर्ड तोड़ा था. 

यही नहीं लिस्ट-A यानी 50 ओवरों के गेम में उर्विल के नाम दूसरा सबसे तेज शतक है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफ़ी में 2023 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 41 गेंद में 100 रन बनाए थे. T20 में उनके नाम SMAT (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी) में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट यानी 229 से शतक बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है (500+ रन). 

इस विकेटकीपर-बैटर को साल 2023 में गुजरात ने आईपीएल में अपनी टीम में शामिल किया लेकिन उस साल वो बेंच पर ही रहे. 2024 में गुजरात ने उन्हें रिलीज कर दिया. 2025 में वो अपने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में भी अनसोल्ड रहे. लेकिन आख़िरकार आईपीएल 2026 में चेन्नई ने उन्हें चोटिल प्लेयर के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कियाI. 

आख़िरकार उर्विल ने 23 गेंदों पर 2 चौके और 8 छक्के लगाकर 283 के स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए और अपने नाम के मुताबिक समुंदर जैसी बड़ी पारी खेली और अपनी विनम्रता से भी सबका दिल जीत लिया. 

सबसे तेज़ आईपीएल की हाफ़ सेंचुरी 

  • 13 गेंद – यशस्वी जायसवाल, 2023
  • 13 गेंद- उर्विल पटेल, 2026 
  • 14 गेंद – केएल राहुल, 2018
  • 14 – पैट कमिंस, 2022
  • 14 – रोमारियो शेफ़र्ड, 2025

यह भी पढ़ें:  CSK vs LSG IPL 2026: जेमी ओवरटन ने बरपाया कहर, 19 सालों में ऐसा कमाल दिखाने वाले चेन्नई के पहले पेसर

यह भी पढ़ें:  RCB vs MI IPL 2026: रोहित शर्मा के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड, 25 रन बनाते ही बाबर आजम को छोड़ देंगे पीछे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com