विज्ञापन

लोहे के फ्रेम में बुरी तरह फंसा सांड...घंटों तक तड़पता रहा, इस तरह लोगों ने बचाई जान

Bull Rescue Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों इंसानियत और बेजुबान के प्रति प्रेम की एक बेहद इमोशनल कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोहे के भारी फ्रेम में फंसे एक सांड की जान बचाने के लिए लोगों को आगे आते देखा जा रहा है.

लोहे के फ्रेम में बुरी तरह फंसा सांड...घंटों तक तड़पता रहा, इस तरह लोगों ने बचाई जान
सींगों में फंसी लोहे की सीढ़ी, घंटों तक दर्द से कराहता रहा सांड, तड़पते बेजुबान के लिए देवदूत बने लोग!
Photo Source:@gharkekalesh

Uttarakhand Bull Rescue: इंटरनेट पर इन दिनों एक उत्तराखंड से एक वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में लोहे के भारी फ्रेम में फंसे सांड को कई घंटों तक सड़क पर परेशान यहां-वहां घूमते देखा जा रहा है. इस बीच अचानक लोगों की नजर उस बेहाल सांड पर पड़ी. उसके सींग और सिर के आसपास लोहे का एक भारी ढांचा फंसा हुआ था. वो ढांचा किसी सीढ़ी जैसा लग रहा था, जिसके वजन की वजह से सांड का चलना भी मुश्किल हो रहा था. गीली सड़क पर वो दर्द और बेचैनी से इधर-उधर भटक रहा था.

ये भी पढ़ें:-कभी देखी है 29 उंगलियों वाली बिल्ली, 24 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर...रचा इतिहास

लोहे के भारी फ्रेम में घंटों उलझा रहा बेजुबान

वीडियो में दर्द के मारे सांड काफी डरा हुआ सा लग रहा है और लगातार हिल-डुल रहा था. ऐसे में किसी का भी उसके पास जाना खतरनाक साबित हो सकता था, लेकिन स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और एक-एक करके सांड को घेर लिया. सबने मिलकर लोहे के ढांचे को अलग-अलग कोनों से संभाला, ताकि खींचते वक्त सांड को कोई चोट न पहुंचे. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि, काफी मशक्कत के बाद आखिरकार लोगों ने लोहे के उस ढांचे को सांड के सिर से अलग कर दिया. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रेस्क्यू का वीडियो

आजाद होते ही सांड ने राहत की सांस ली. इस पूरे वाकये का वीडियो अब इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और लोग बेजुबान की मदद करने वाले इन युवाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को '@gharkekalesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 1 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख 53 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:-जब इंसानों से पहले बंदरों को परोसा गया ओणम साध्या, केरल के इस मंदिर में दिखी 53 साल पुरानी अद्भुत परंपरा!
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bull Rescue, Uttarakhand Bull Scooty Stolen, Bull, Animal Rescue Story, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com