- भारतीय रेलवे में वेटिंग टिकट मिलने पर कंफर्म टिकट रद्द होने पर सीट ऑटोमेटिक कंफर्म होती है.
- GNWL वेटिंग कोड की कंफर्म होने की संभावना सबसे अधिक होती है, जबकि TQWL की सबसे कम होती है.
- वेटिंग लिस्ट को प्राथमिकता के आधार पर GNWL सबसे तेज, RLWL मध्यम, PQWL कम और TQWL सबसे धीमा क्लियर होता है.
Railway Ticket Confirmation Rules: भारतीय रेलवे में यात्रा करते समय अगर आपको कंफर्म सीट नहीं मिलती, तो IRCTC सिस्टम आपको वेटिंग टिकट जारी करता है. जब भी कोई यात्री अपना कंफर्म टिकट रद्द करवाता है, तो रेलवे का ऑटोमेटेड सिस्टम एक तय क्रम के तहत वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों की सीट कंफर्म करता है. इन सभी वेटिंग कोड्स में GNWL के कंफर्म होने की संभावना सबसे अधिक होती है, जबकि TQWL के कंफर्म होने के चांस सबसे कम होते हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इन सभी वेटिंग लिस्ट के कंफर्म होने के गणित क्या है और चाट प्रिपियर होने से जुड़े 3 सबसे जरूरी रेलवे नियमों क्या हैं.
वेटिंग लिस्ट कन्फर्मेशन की प्राथमिकता
रेलवे के नियमों को मुताबिक अलग-अलग कोटा और स्टेशनों के आधार पर वेटिंग लिस्ट को प्राथमिकता दी जाती है. नीचे दी गई तालिका से समझें कि किस वेटिंग लिस्ट के क्लियर होने की संभावना कितनी होती है.
| वेटिंग प्रकार | कंफर्म होने की संभावना | प्राथमिकता | यह तेजी या धीरे क्यों क्लियर होती है? |
| GNWL | सबसे ज्यादा | 1st Priority | यह ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से बुकिंग करने वालों को मिलता है. सबसे ज्यादा कैंसिलेशन मुख्य कोटे से होते हैं, इसलिए यह सबसे तेज क्लियर होता है. |
| RLWL | मध्यम | 2nd Priority | यह रूट के मुख्य मध्यवर्ती (Intermediate) स्टेशनों के लिए होता है. इन स्टेशनों का अपना छोटा फिक्स कोटा होता है, इसलिए यह GNWL से धीमा क्लियर होता है. |
| PQWL | कम | 3rd Priority | यह छोटे स्टेशनों के समूह के बीच शेयर होता है. सीट तभी क्लियर होती है जब उसी विशिष्ट पूल्ड रूट पर किसी यात्री का टिकट रद्द हो. |
| TQWL | सबसे कम | 4th Priority | यह अंतिम समय की तत्काल बुकिंग पर लागू होता है. यह केवल तभी क्लियर होता है जब कोई अन्य तत्काल टिकट कैंसिल हो. इसे जनरल कैंसिलेशन का लाभ नहीं मिलता. |
वेटिंग लिस्ट यात्रियों के लिए रेलवे के 3 बेहद जरूरी नियम
- अगर आपका वेटिंग टिकट अपग्रेड होकर RAC में बदल जाता है, तो आपको ट्रेन में यात्रा करने की 100% अनुमति होती है. RAC में आपको साइड लोअर बर्थ पर दूसरे यात्री के साथ आधी सीट शेयर करनी पड़ती है, लेकिन आप कानूनी रूप से ट्रेन में चढ़ सकते हैं.
- ट्रेन के प्रस्थान समय से ठीक 4 घंटे पहले अंतिम चार्ट तैयार किया जाता है. इस समय बिना इस्तेमाल हुए VIP और इमरजेंसी कोटा के जारी होने से वेटिंग लिस्ट सबसे तेजी से क्लियर होती है.
- अगर चार्ट बनने के बाद भी आपका ऑनलाइन e Ticket वेटिंग लिस्ट जैसे GNWL 12 में ही रह जाता है, तो वह अपने आप रद्द हो जाएगा और पूरा पैसा आपके बैंक खाते में रिफंड कर दिया जाएगा. खास बात ये है कि ऑनलाइन वेटिंग टिकट के साथ ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकते.
वेटिंग लिस्ट कन्फर्मेशन सिस्टम एक नजर में
| विवरण | मुख्य नियम / जानकारी |
| सबसे सुरक्षित वेटिंग | GNWL |
| सबसे कठिन वेटिंग | TQWL |
| प्रथम चार्ट बनने का समय | ट्रेन छूटने से 4 घंटे पहले |
| यात्रा की अनुमति | केवल RAC या Confirmed होने पर ही मान्य |
यह भी पढ़ें- दिल्ली से गया, पटना-दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, दिवाली-छठ पूजा के लिए मिलेगा कन्फर्म टिकट, रेलवे का तोहफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं