Cat With 29 Toes World Record: अमेरिका के विस्कॉन्सिन में 29 उंगलियों वाली बिल्ली ने 24 साल पुराना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जानलेवा बीमारी को हराकर इस बिल्ली ने एक नया इतिहास रचा है. विस्कॉन्सिन (Wisconsin) में रहने वाले केंड्रा और हंटर के इस छोटे से बिल्ली के बच्चे का नाम 'एरेबस अनोमली' (Erebus Anomaly) है, जो कि मेन कून नस्ल (Maine Coon kitten) की है.

Photo Credit: SOCIAL MEDIA
ये भी पढ़ें:-ये है दुनिया की सबसे बड़ी कॉलोनी! जहां एक साथ रहते हैं 5545 परिवार, साइंस फिक्शन फिल्म जैसा है नजारा
मौत से जंग लड़कर बनाई अपनी अनोखी पहचान
द गार्जियन की खबर के मुताबिक, पैदा होने के कुछ ही समय बाद एरेबस को गंभीर निमोनिया हो गया था, जिसके बाद उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया. डॉक्टर भी उसकी जान को लेकर काफी परेशान थे, लेकिन अब किसी मैजिक की तरह वो पूरी तरह से ठीक है. ठीक होने के बाद जब उसकी सेहत की जांच के लिए एक्स-रे कराया गया, तो उसके पंजों की उंगलियां देखकर सब हैरान रह गए.
24 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम
एक्स-रे के बाद पता चला कि, एरेबस के एक पंजे में 8 उंगलियां थीं और बाकी तीनों पंजों में 7-7 उंगलियां थीं, यानी कुल मिलाकर 29 उंगलियां. इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड 28 उंगलियों का था. 13 मई को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर उसे दुनिया में सबसे ज्यादा उंगलियों वाली बिल्ली का खिताब दिया. जानकारों के अनुसार, इसे पोलिडैक्टिली (Polydactyly) नाम की जेनेटिक कंडीशन कहा जाता है. एरेबस के पिता के पास भी 24 उंगलियां थीं, जिससे ये गुण उसमें आया. उसके मालिकों का कहना है कि, 'वो इस अनोखी बिल्ली को कभी किसी और को नहीं देंगे और ये हमेशा उनके साथ ही रहेगी.'
ये भी पढ़ें:-जब 1,800 लोगों ने मिलकर रस्सी से खींच दिया 360 टन का ऐतिहासिक किला, नजारा देख दुनिया हैरान!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं