Viral Video: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो इस वक्त सोश्ल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुस्कुराकर एक युवती का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो यूपी की राजधानी लखनऊ में एचसीएल आईटी सिटीके 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का है, जिसे हर कोई पंसद कर रहा है.
ताली बजवाकर सीएम ने बढ़ाया हौंसला
2 मिनट 32 सेकंड के इस वीडियो में गोरखपुर के कौड़ीराम की रहने वाली रचना राय को स्टेज से स्पीच देते हुए देखा जा सकता है. वहां पर भारी भीड़ को देखकर वे घबरा गईं और स्पीच भूल गईं. तभी सीएम योगी ने स्थिति को समझा और रचना का मनोबल बढ़ाने के लिए तालियां बजवानी शुरू कर दीं. उनकी इस एक कोशिश ने रचना में फिर से आत्मविश्वास जगा दिया, जिसके बाद वो अपना भाषण पूरा करने में कामयाब हो गईं.
During her speech on stage, when Rachna Rai from Gorakhpur suddenly got nervous and began to fumble for words, Chief Minister Yogi Adityanath Ji immediately encouraged her by clapping. This small but powerful gesture of support gave Rachna immense confidence, allowing her to make a wonderful comeback and win over the entire audience with her heartfelt words. This is the mark of a true leader!
— Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) October 6, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
अब कार्यक्रम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना हुआ है और लोग सीएम के सही समय पर किए गए प्रोत्साहन की जमकर सराहना कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'यही बात सीएम योगी को इतना खास बनाती है.'
दूसरे ने कहा, 'नेतृत्व ऐसा ही होना चाहिए. बड़ी-बड़ी बातें करने के बजाय एक छोटा सा प्रोत्साहन ही काफी होता है. उसने खुद को संभाला और शानदार तरीके से अपनी बात रखी, और यही बात लोगों को याद रहेगी.'
कुछ यूजर्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'उन्हें उसके पास जाकर बात करनी चाहिए थी. क्या जबरदस्त सीन होता.'
वहीं कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री के छोटे से समर्थन ने युवती को भाषण पूरा करने में मदद की.
यह भी पढ़ें | मिजोरम घूमकर हर बार हैरान रह जाती है इंडियन यूट्यूबर, बोलीं- 'यहां के पानी में ऐसा क्या है'
यह भी पढ़ें | 52 देशों की यात्रा ने बदली ट्रैवल ब्लॉगर महिला की किस्मत, सिंगापुर के Meta ऑफिस से शेयर किया वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं