- रेलवे ने पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस की गहमर स्टेशन पर 2 मिनट का नया ठहराव शुरू किया है.
- पाटलिपुत्र से मुंबई के लिए 6 अक्टूबर 2026 से दोपहर 12:44 बजे गहमर पहुंचेगी और 12:46 बजे रवाना होगी.
- मुंबई से पाटलिपुत्र के लिए 7 अक्टूबर 2026 से रात 01:20 बजे गहमर पहुंचेगी और 01:22 बजे प्रस्थान करेगी.
Patliputra LTT Express Stoppage: उत्तर मध्य और पूर्व मध्य रेलवे से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी सूचना है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पाटलिपुत्र से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली प्रसिद्ध सुपरफास्ट ट्रेन का नया ठहराव तय किया है.
गाड़ी संख्या 12142 व 12141 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस अब गहमर पर रुककर आगे की ओर प्रस्थान करेगी. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल यह ठहराव 2 मिनट के लिए प्रायोगिक तौर पर दिया गया है.
गाड़ी संख्या 12142 पाटलिपुत्र-LTT का नया टाइमटेबल
- लागू होने की तिथि: 6 अक्टूबर 2026 से.
- गहमर आने का वक्त: दोपहर 12:44 बजे गहमर स्टेशन पहुंचेगी
- रवानगी का वक्तः दो पहर 12:46 बजे मुंबई के LTT की ओर रवाना होगी.
- ठहरावः 2 मिनट
गाड़ी संख्या 12141 LTT से पाटलिपुत्र का नया टाइमटेबल
- लागू होने की तारीख: 7 अक्टूबर 2026 से.
- गहमर आगमन: रात 01:20 बजे गहमर स्टेशन पहुंचेगी
- गहमर से रवानगीः रात 01:22 बजे पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान करेगी.
- ठहरावः 2 मिनट
यह भी पढ़ें- दिवाली और छठ पर अब सभी को मिलेगी सीट, दिल्ली-मुंबई से यूपी-बिहार के रूट पर रेलवे चलाएगा ट्रेन ऑन डिमांड
बक्सर स्टेशन पर बदला ट्रेन का समय
गहमर स्टेशन पर नया ठहराव दिए जाने के कारण गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलकपाटलिपुत्र एक्सप्रेस के बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के समय में संशोधन किया गया है. 7 अक्टूबर 2026 से यह ट्रेन बक्सर में अपने संशोधित समय के अनुसार रात 01:36 बजे पहुंचेगी और 01:38 बजे 2 मिनट रुककर आगे के लिए रवाना होगी.
यह भी पढ़ें- खलीलाबाद से बहराइच का सफर अब सिर्फ 2 घंटे में! जानें 240 किमी लंबे स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं