Viral video: सऊदी अरब में मजदूरी करने वाले भारत के अली अहमद की एक इंस्टा रील वायरल हो रही है. इसमें उन्होंने बताया कि कैसे भारत से आए मजदूर सऊदी अरब में खराब हालातों में रहने को मजबूर है. उन्होंने बताया कि कैसे यहां कफील (मालिक) अपने ड्राइवर को एक छोटे से रूम में रखता है जहां टॉयलेट और रूम एक ही जगह पर है और उन्हें टॉयलेट के पास सिर रखकर सोना पड़ता है. उन्होंने रूम को बाहर से दिखाकर बताया है कि लोग कितने ओवर स्मार्ट बनते हैं.
क्या है वीडियो में?
यूपी के रहने वाले अली अहमद रियाद में ड्राइवर हैं. उन्होंने अपनी इंस्टा रील में अपने रहने की जगह को दिखाया. दरअसल पुरानी रील पर एक शख्स ने उन्हें ट्रोल करके कहा था कि वो जितना वीडियो में दिखा रहा है हकीकत में ऐसा कुछ नहीं होता. जिसके बाद अली ने शख्स को जवाब देते हुए कहा कि स्मार्ट बनो, ओवर स्मार्ट मत बनो. उन्होंने बताया कि उनके कफील यानी मालिक के घर के नीचे पार्किंग है, जिससे सटा हुआ एक कमरा ड्राइवर के लिए भी है. फिर उन्होंने उस रूम से दरवाजे से अंदर आते हुए दिखाया. वीडियो देखकर कई लोगों ने उनके साथ सहानुभूति जताई तो कुछ लोगों ने उन्हें सऊदी श्रम मंत्रालय में शिकायत करने या देश वापस लौटने की सलाह तक दे डाली.
अली अहमद का पुराना वीडियो, जिस पर शख्स ने तंज कसा था.
कौन हैं अली अहमद
यूपी के रहने वाले अली अहमद अपनी वीडियो के जरिए गल्फ की चकाचौंध के अलावा वहां काम करने वाले ड्राइवरों और मजदूरों की असल जिंदगी को बयां करते हैं. वह अक्सर कार चलाने, सऊदी में महंगाई, काम के घंटे और अपने रहने की जगहों के बारे में बात करते हैं.
यह भी पढ़ें | ब्रिटिश भविष्यवक्ता ने दी नई महामारी की चेतावनी, अब रूस में वैज्ञानिक की प्लेग से मौत से मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें | BMW कार बनाने वाले दर्जनों रोबोट को मिली सजा-ए-मौत, गर्म लावे में छलांग लगाने को किया मजबूर
यह भी पढ़ें | 'एक्स को छोड़ा, क्योंकि करोड़ों नहीं कमाता था...' पहली डेट पर लड़की ने कर दी डिमांड; डिलीट करना पड़ा डेटिंग ऐप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं