Economic Loss Of Pakistan: पाकिस्तान में भीषण बाढ़ (floods) ने देश को आर्थिक तौर (economic) पर काफी नुकसान पहुंचाया है. वहीं नुकसान की संख्या दिन प्रतिदिन आसमान छू रही है. इस बाढ़ के तांडव ने जहां एक ओर कई जिंदगियों निगल लिया. वहीं दूसरी ओर कई लोगों को बेघर कर दिया. इन दिनों पाकिस्तान (Pakistan) बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है. इस बाढ़ ने लोगों से बहुत कुछ छीन लिया है. जैसे- फसलें नष्ट होने से महंगाई बढ़ी, लोगों की जिंदगियों पर मंडराता खतरा, इकोनॉमी प्रभावित, बेरोजगारी बढ़ने से अराजकता का माहौल बनने का खतरा ऐसे ही ना जाने कितनी परेशानियां हैं, जो अभी भी कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही है. इस बीच पाकिस्तान में इन दिनों लोगों पर बीत रहे इस दर्द को बयां करता एक वीडियो इन दिनों हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
यहां देखें वीडियो
We are raising funds for supporting Cholistan's pluralistic folk musician of Kabir Panti tradition, Aadu Ram Bhagat. They have suffered immense damage to their home, livestock and all belongings. The crops have been washed away, and thousands of animals in the village have died pic.twitter.com/CHTWc4lBai
— Women Democratic Front ناری جمھوری محاذ (@wdf_pk) September 5, 2022
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम आदु राम भगत हैं, जो कि पाकिस्तान के रेगिस्तानी क्षेत्र चोलिस्तान के कबीर पंथी परंपरा के लोकप्रिय लोक संगीतकार हैं. बाढ़ से हुई बर्बादी की सूची में आदु राम भगत का नाम भी शामिल है, जिनकी मदद के लिए अब महिला लोकतांत्रिक मोर्चा (Women Democratic Front (WDF)) आगे आया है. बताया जा रहा है कि, चोलिस्तान को स्थानीय भाषा में रोही भी कहा जाता है, जो कि पाकिस्तानी, पंजाब और भारत, सिंध के कुछ पड़ोसी भागों में फैला हुआ एक रेगिस्तान व अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्र है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो WDF ने 5 सितंबर को शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, हम चोलिस्तान (Cholistan) के कबीर पंथी परंपरा के लोक संगीतकार (pluralistic folk musician of Kabir Panti) आदु राम भगत (Aadu Ram Bhagat) की मदद के लिए धन जुटा रहे हैं. उनके घर, पशुधन और सभी सामानों को भारी नुकसान हुआ है. फसलें बह गई हैं और गांव के हजारों जानवर मर गए हैं.
WDF का कहना है कि, आदु राम ने अपनी कड़ी मेहनत से जो कुछ थोड़ा सा सामान जुटाया था, उसे उन्होंने खो दिया है. हम इस संकट के समय कलाकार की मदद करने के लिए काम कर रहे हैं. आगे कहा गया है कि, यह जिला रहीम यार खान, हाल के राहत अभियानों में सरायकी वासेब के सबसे उपेक्षित जिलों में से एक है. पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने मजदूर वर्ग को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है.
* ""हरियाणवी गाने पर ठुमके लगाते गर्दा उड़ा रही थीं 'आंटी' तभी फैल गया रायता!
* 'Video:''5000 चोरी की कारें, 3 पत्नियां और बेहिसाब दौलत ये है देश के सबसे बड़े चोर की लाइफस्टाइल
* "इस बच्चे का नाम जानकर पकड़ लेंगे सिर, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं चटकारे
* "'इस शख्स को 'ना' सुनना पसंद नहीं, चलती मेट्रो में किया ऐसा काम भौचक्के रह गए लोग'
* ""किलर एक्सप्रेशन के साथ 'आंटियों' ने किया जबरदस्त डांस, Video देख लोगों ने पूछा 'कहां गई ग्रेविटी?'
देखें वीडियो-उज्जैन पहुंचे रणबीर-आलिया का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, दिखाया काला झंडा | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं