IND vs NZ 1st T20I Probable Playing XI: क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में पहला टी-20 मैच खेला जाएगा, न्यूजीलैंड की पिच पर तेज गेंदबाजों को खूब फायदा मिलता है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में 4 तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतर सकता है. यदि ऐसा हुआ तो वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को पहले टी20 में इंतजार करना होगा. पिच को देखते हुए गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल के साथ जाना चाहेंगे. दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि पहले टी-20 में भुवी भारतीय प्लेइंग 11 में खेलेंगे.
जसप्रीत बुमराह, जिन्हें इन पांच T20I मैचों के लिए आराम दिया गया है, उनकी गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार, बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादन के साथ भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर सकते हैं.
इसके अलावा भारतीय इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को इंतजार करना पडे़गा. गौतम गंभीर ने पहले ही अपनी रणनीति तय की है, जब तक अनुभवी खिलाड़ी टीम में होंगे, वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. जिसके चलते गंभीर की इस रणनीति पर काफी सवाल भी उठ रहे हैं लेकिन जिस तरह का समीकरण बैठ रहा है उसे देखते हुए वैभव का पहले मैच में खेलना मुश्किल है.
स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर नमन धीर और अक्षर पटेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में सभी पांच टी-20 मैच खेले थे. उनके हालिया फॉर्म और बल्लेबाजी में योगदान देने की क्षमता को देखते हुए, न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों के बावजूद, उनका प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाए रखना लगभग तय है.
वहीं, बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना काफी कम है. ओपनर के तौर पर कमान संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा निभाने वाले हैं. इसके अलावा नंबर 3 पर ईशान किशन होंगे. नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर तो वहीं, नंबर 5 पर तिलक वर्मा नजर आ सकते हैं.
पिच और मौसम की रिपोर्ट और टॉस
हेगली ओवल की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी गति और बाउंस मिलती है, और गेंद विकेटकीपर तक अच्छे से पहुंचती है. हालांकि पिच पर जमने के बाद बल्लेबाज को इस पिच पर मिलने वाली सही उछाल से उन्हें अच्छे शॉट्स खेलने में मदद करता है. हालांकि, 160–175 के आसपास का स्कोर एक प्रतिस्पर्धी स्कोर माना जा सकता है. क्राइस्टचर्च में शाम के समय, लाइट्स के नीचे और पावरप्ले के दौरान, गेंदबाजों को गेंद स्विंग कराने में मदद मिल सकती है. यानी टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव
यह भी पढ़ें | बाबर आजम की ODI वर्ल्ड XI ने चौंकाया, मार्श-हेड ओपनर, नंबर-3 पर कोहली नहीं मार्करम, रोहित को जगह नहीं
यह भी पढ़ें | अजीत अगरकर की विदाई के बाद मोहम्मद शमी का पहला रिएक्शन, बोले- गलत बोलने वालों को मिलेगा जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं