विज्ञापन

जिस बंदर को थप्पड़ मार रही थी भीड़, उस पर था 51 हजार रुपये का इनाम; पलवल का निकला वीडियो

एक दूसरे वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंदर को पकड़ने की कोशिश में कई युवक छतों और सीढ़ियों से नीचे गिर गए. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

जिस बंदर को थप्पड़ मार रही थी भीड़, उस पर था 51 हजार रुपये का इनाम; पलवल का निकला वीडियो
बंदर को कमर पर लटका ले जाने का वीडियो हरियाणा का है.
X@Shubhprakash372

Viral Video: सोशल मीडिया एक बंदर को थप्पड़ मारते हुए ले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग इसे एआई से बना बता रहे हैं, जबकि कुछ इस क्रूरता पर सवाल उठा रहे हैं. एनडीटीवी ने जब इस वीडियो की जांच की तो पता चला कि ये वीडियो हरियाणा के पलवल जिले के हथीन गांव का है. जांच में सामने आया कि इस बंदर ने पिछले कई दिनों से वहां आतंक मचाया हुआ था.

इस बंदर पर था 51 हजार रुपये का इनाम

इस अकेले बंदर ने 30 से ज्यादा लोगों को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया था. इसके आतंक को खत्म करने के लिए नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि सुमित राजपूत ने अपनी जेब से 51 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. इसके बाद लोग खुद ही डंडे लेकर बंदरों के पीछे दौड़ पड़े. भारी मशक्कत के बाद जब यह बंदर हत्थे चढ़ा, तो लोगों का गुस्सा बेजुबान पर फूट पड़ा और वो उसे पिटते हुए ले गए.

रात भर डंडे लेकर पहरा दे रहे थे लोग

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हथीन शहर में करीब 500 बंदरों का डेरा है. इन बंदरों के खौफ से बच्चों का खेलना और बुजुर्गों का घर से निकलना बंद हो गया था. लोग रात-रात भर जागकर लाठी-डंडों के साथ अपनी गलियों में पहरा देने को मजबूर थे. नगर पालिका सचिव देवेंद्र के मुताबिक, नया टेंडर खुलने तक पुरानी एजेंसी की मदद से केवल उन बंदरों को पकड़ा जा रहा है जो लोगों को काट रहे हैं, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें | पति ने कसकर लगाया गले, टूट गईं पत्नी की 5 पसलियां; डॉक्टर ने कहा- 'एक और पसली में आई दरार'

यह भी पढ़ें | 6 देशों की ब्यूटी क्वीन्स Miss Universe 2026 से हुईं बाहर, जानिए क्या है फ्रेंचाइजी विवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palwal, Monkey, Viral Video, Animal Cruelty, Monkey Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com