विज्ञापन

कश्मीरी गेट से ऋषिकेश, देहरादून से लेकर मसूरी तक मिलेगी बस, जानें टाइम टेबल और किराया

उत्तराखंड रोडवेज यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए सामान्य और लग्जरी दोनों तरह की बसों का संचालन कर रहा है. यानी आप किराये के मुताबिक बस का विकल्प चुन सकते हैं.

कश्मीरी गेट से ऋषिकेश, देहरादून से लेकर मसूरी तक मिलेगी बस, जानें टाइम टेबल और किराया
दिल्ली से उत्तराखंड बस सेवा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली से कश्मीरी गेट से उत्तराखंड घूमने के लिए बस सेवा.
  • उत्तराखंड रोडवेज बजट के अनुसार बसों का संचालन कर रहा.
  • बसों की कैटगरी के मुताबिक किराया तय किया गया है.
नई दिल्ली:

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और मसूरी, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश या कोटद्वार घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से उत्तराखंड के इन पर्यटन स्थलों तक सीधी बस सर्विस उपलब्ध है. खास बात यह है कि उत्तराखंड रोडवेज यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए सामान्य और लग्जरी दोनों तरह की बसों का संचालन कर रहा है. यानी आप किराये के मुताबिक बस का विकल्प चुन सकते हैं.

कश्मीरी गेट बस अड्डे के इनचार्ज से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के अलग-अलग रूटों और बसों की कैटगरी के मुताबिक किराया तय किया गया है.

नॉर्मल बसों का किराया और समय

दिल्ली से उत्तराखंड मसूरी, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे शहरों के लिए नॉर्मल बस का किराया करीब 420 रुपये है. यह बसें सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक नियमित अंतराल पर चलाई जा रही है. अलग-अलग रूट के हिसाब से इनकी टाइमिंग में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है. यात्रा पर निकलने से पहले बस की टाइमिंग और सीटों की उपलब्धता की जानकारी पहले ही जरूर ले लें.

एसी वोल्वो बसों का किराया

अगर आप आरामदायक और प्रीमियम बस सफर का आनंद लेना चाहते हैं, तो एसी वोल्वो बस में पुशबैक सीट वाली सुपर लग्जरी बस का विकल्प चुन सकते हैं, जिसका किराया 945 रुपये तय किया गया है. इन बसों में साफ-सफाई और आरामदायक सीटों का विशेष ध्यान रखा जाता है. इसके अलावा, यह सुपर लग्जरी वोल्वो सेवा नॉन-स्टॉप चलती है, जिससे यात्री बेहद कम समय में अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकते हैं.

इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी मदद

कश्मीरी गेट से देहरादून, मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के साथ-साथ कोटद्वार के लिए भी बस सेवा मिलती है. कोटद्वार रूट का इस्तेमाल वे लोग भी कर सकते हैं जो प्रसिद्ध हिल स्टेशन लैंसडाउन घूमने जाने की योजना बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें | ग्रेटर नोएडा में हर 15 मिनट में मिलेगी बस, परी चौक, कासना से नॉलेज पार्क और एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Bus, Uttarakhand Roadways, Delhi To Uttarakhand Travel, Delhi To Uttarakhand Trip, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com