विज्ञापन

भुना लहसुन खाने से क्या होता है? बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से लेकर इम्यूनिटी के लिए रामबाण, जानें खाने का सही तरीका

कच्चा लहसुन तो खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी भुना हुआ लहसुन ट्राई किया है? यहां जानें इसके फायदे और खाने का सही तरीका.

भुना लहसुन खाने से क्या होता है? बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से लेकर इम्यूनिटी के लिए रामबाण, जानें खाने का सही तरीका
भुना हुआ लहसुन खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
NDTV

कई लोग कहते हैं सुबह खाली पेट लहसुन खाया करो, शरीर को कई फायदे होंगे, तो वहीं कुछ कहते हैं लहसुन को शहद के साथ खाओ, सर्दी-खांसी और गले की खराश से आराम मिलेगा, लेकिन क्या आपने भुने हुए लहसुन को अपने रूटीन में शामिल करने के फायदों के बारे में सुना है? वैसे तो, कच्चा लहसुन खाने में थोड़ा कड़वा और तीखा लगता है, पर भूनने के बाद इसका स्वाद एकदम बदल जाता है और यह खाने में बहुत टेस्टी लगता है.

 अगर आप भुना हुआ लहसुन अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं, तो आपके शरीर को कई तरह के फायदे देखने को मिल सकते हैं. यहां जानें शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं.

पेट के लिए फायदेमंद:

जिन लोगों को गैस, ऐंठन या पेट फूलने की शिकायत रहती है, उनके लिए भुने लहसुन का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है. भुना हुआ लहसुन पचने में हल्का होता है और पेट को ठीक रखता है.

इम्यूनिटी बढ़ती है:

अगर आप उन्हीं में से एक हैं, जो बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको बिना सोचे-समझे भुने हुए लहसुन का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूतबनाने में मदद करते हैं.

दिल के लिए बढ़िया:

आजकल कम उम्र में भी लोगों को दिल की बीमारियां हो रही हैं. भुना लहसुन खून के थक्के बनने से रोकता है और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है, इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है और दिल तंदुरुस्त रहता है.

शरीर को मिलती है तुरंत एनर्जी:

दिनभर काम करने के बाद अगर आपको थकान या कमजोरी महसूस होती है, तो भुना लहसुन खाएं. यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और सुस्ती दूर भगाता है. पुरुषों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद माना जाता है.

जोड़ों के दर्द में आराम:

उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या होने लगती है. लहसुन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं.

भुना हुआ लहसुन कैसे खाएं?

  1. लहसुन की 2 या 3 कली लें.
  2. इन्हें तवे पर हल्का सा सेंक लें या सीधे आंच पर हल्का भून लें.
  3. जब छिलका थोड़ा काला हो जाए, तो इसे उतार लें.
  4. आप चाहें तो इस पर थोड़ा सा काला नमक या एक बूँद शहद लगाकर भी खा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: क्या करी पत्ता चबाने से शुगर कंट्रोल होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhuna Hua Lahsun Ke Fayde, Bhuna Lehsun Khane Se Kya Hota Hai, Lehsun Ke Fayde, Roasted Garlic For Health, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com