विज्ञापन

तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों तक ट्रेड और तकनीक ने दुनिया को जोड़ा. सी रूट्स ने अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ा. आज यही कड़ियां नए तनावों का सामना कर रही हैं.

  • पीएम मोदी ने कहा कि बदलते विश्व आदेश में भारत की भूमिका बढ़ रही है और व्यवस्था को उसके अनुसार बदलना चाहिए
  • उन्होंने चाणक्य के अर्थशास्त्र का उदाहरण दिया और कहा कि व्यवस्था नहीं रहती तो मत्स्य न्याय होता है
  • मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान भारत की वैक्सीन सहायता को वैश्विक नेतृत्व और मानवता की सेवा बताया
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा कि आज वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है तो भारत की भूमिका भी बदल रही है और बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि यदि वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है तो फिर व्यवस्था भी उसके अनुसार बदलनी चाहिए. उन्होंने यूएन में सुधार की बात की और कहा कि यदि व्यवस्था नहीं रही तो फिर मत्स्य न्याय होने लगता है. पीएम नरेंद्र मोदी ने चाणक्य के अर्थशास्त्र का उल्लेख करते हुए कहा कि जब व्यवस्था कमजोर पड़ती है तो मत्स्य न्याय पैदा होता है. उसमें बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है. दुनिया को ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जो मत्स्य न्याय से रोके. 

उन्होंने कहा कि दुनिया ने कोरोना के भीषण संकट के दौरान भारत की इस भूमिका अनुभव किया. जब दुनिया के समर्थ देश अपने बारे में ही सोच रहे थे, तब भारत आगे आया. 100 से ज्यादा देशों को वैक्सीन भेजी. भारत विश्व बंधु के रूप में सामने आया और अपनी भूमिका अदा की. भारत जितना मजबूत होगा, भारत जितना सशक्त होगा मानवता को उतना ही फायदा होगा. भारत की नीतियों को निर्णयों को युगों के अनुभव और सभ्यता के मूल्य प्रेरित करते हैं. भारत क्षणों के हिसाब से फैसले नहीं लेता, इसलिए भारत स्थिरता की गारंटी है. विकसित भारत का हमारा संकल्प भी इसी भावना को बढ़ावा देता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध ने दुनिया को बदला. इससे सभी देशों को पता चला कि संवाद जरूरी है. इसी भावना ने संयु्क्त राष्ट्र की नींव रखी. इसने दशकों तक दुनिया में शांति और सहयोग को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाई. फिर समय के साथ भूमिका बदलती चली गई. दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियां और जटिल होती गईं. तकनीक ने समाज की व्यवस्था, वर्ल्ड ऑर्डर समेत कई चीजों को बदला है. जो देश ग्लोबल ऑर्डर बनाने वाली भूमिका में नहीं थे, वे अब आगे आ गए हैं.

'बदलती दुनिया में भारत की भूमिका क्या है, इसे समझना होगा'

अब नई शक्तियां उभर रही हैं. नई आवाजें अपनी जगह मांग रही हैं. यदि दुनिया की वास्तविकता बदल जाए और फैसले लेने के तरीके न बदलें तो व्यवस्था और वास्तविकता में दूरी बढ़ने लगती है. दशकों तक ट्रेड और तकनीक ने दुनिया को जोड़ा. सी रूट्स ने अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ा. आज यही कड़ियां नए तनावों का सामना कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आजकल नए वर्ल्ड ऑर्डर की चर्चा भी हर कोई कर रहा है. इस तरह के वर्ल्ड समिट का महत्व ऐसे समय में और बढ़ जाता है. वर्ल्ड बिटवीन ऑर्डर्स की बात करते हुए हमें दो बातों को समझना होगा. पहला यह कि दुनिया का ऑर्डर बदल क्यों रहा है. पुराना ग्लोबल ऑर्डर आज की चुनौतियों का समाधान क्यों नहीं दे पा रहा. दूसरी बात, इस बदलती दुनिया और ग्लोबल ऑर्डर में भारत की भूमिका क्या है. 

'नई आवाजें दुनिया में अपनी जगह मांग रही हैं'

वैश्विक व्यवस्था में बदलाव को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि अब नई शक्तियां उभर रही हैं. नई आवाजें अपनी जगह मांग रही हैं. यदि दुनिया की वास्तविकता बदल जाए और फैसले लेने के तरीके न बदलें तो व्यवस्था और वास्तविकता में दूरी बढ़ने लगती है. दशकों तक ट्रेड और तकनीक ने दुनिया को जोड़ा. सी रूट्स ने अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ा. आज यही कड़ियां नए तनावों का सामना कर रही हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेड अब हथियार का माध्यम बन रहा है. तकनीक अब प्रतिस्पर्धा और विवाद का कारण बन रही है. सी रूट्स अब नए विवादों का केंद्र बन रहे हैं. अब चुनौती यह है कि बदलती दुनिया में ऐसा वर्ल्ड ऑर्डर कैसे बने, जिससे नई चुनौतियों पर बात हो सके. इसी में भारत की भूमिका सामने आती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, PM Narendra Modi News, PM Narendra Modi News Latest, PM Narendra Modi News In Hindi, India News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com