- PM किसान योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर या नवंबर 2026 में दीपावली से पहले बैंक खातों में भेजी जा सकती है.
- इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर 4 महीने में दो हजार रुपये की किस्त सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.
- उत्तर प्रदेश के 2.2 करोड़ से ज्यादा किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे, बायोमेट्रिक eKYC अनिवार्य कर दी गई है.
PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 24वीं किस्त की 2,000 रुपये की राशि अक्टूबर या नवंबर 2026 में दीपावली पर्व से पहले पात्र किसानों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है. दरअसल, इस योजना 2000-2000 रुपये की किस्त हर चार महीने में आती है. पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को आई थी. ऐसे में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त अक्टूबर के महीने में ही आने संभावना है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान होना बाकी है. इस योजना से अकेले उत्तर प्रदेश के 2.2 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. ऐसे में अगर आपकी eKYC या बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है.
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों यानी 2,0002,000 रुपये के तौर पर डीबीटी के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. इस बार दीपावली से ठीक पहले यूपी के 2.2 करोड़ से अधिक किसानों को इसका सीधा फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है.
eKYC नहीं होने पर रुक सकती है किस्त
कृषि मंत्रालय और राज्य सरकार की ओर से पीएम किसान योजना में फर्जीवाड़े को रोकने और केवल वास्तविक किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक अपनी बायोमेट्रिक या ओटीपी आधारित eKYC पूरी नहीं कराई है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है. इसके अलावा, योजना के लाभ लेने के लिए बैंक खाता और आधार लिंक होने के साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का एक्टिव होना भी जरूरी है. वहीं, भू सत्यापन यानी खतौनी का भू सत्यापन पोर्टल पर अपलोड करने भी जरूरी है. ऐसा नहीं होने पर योजना की राशि अटक सकती है.
ऐसे चेक करें अपना बेनेफिशरी स्टेटस
अगर आप यह जांचना चाहते हैं कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं, तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना पड़ेगा.
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर खोलें.
- होमपेज पर दाईं ओर दिए गए Farmers Corner सेक्शन में जाएं और Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें.
- अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो Know your Registration Number पर क्लिक कर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर से पता कर सकते हैं.
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके सबमिट करें.
- आपकी स्क्रीन पर आपका पूरा विवरण आ जाएगा. यहां यह जरूर जांचें कि eKYC Status, Land Seeding, और Aadhaar Bank Seeding Status के आगे YES लिखा है या नहीं. अगर तीनों जगह YES है, तो आपकी किस्त सुरक्षित है.
यह भी पढ़ें- गंग नहर में बंद हुई पानी की सप्लाई; नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में वाटर सप्लाई होगी प्रभावित
eKYC में समस्या होने पर तुरंत करें यह काम
अगर आपकी eKYC अब तक पूरी नहीं हुई है, तो pmkisan.gov.in पोर्टल पर eKYC विकल्प पर जाएं, अपना आधार नंबर दर्ज करें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी करें. अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक यानी अंगूठे के निशान के जरिए eKYC पूरी करवाएं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मात्र 15 लाख रुपए में मिल रहा है DDA का फ्लैट, दो घंटे के भीतर ही हो गई 2500 बुकिंग, ऐसे करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं