Dance Ka Video: इंटरनेट की दुनिया में अक्सर शादी-ब्याह में हुए डांस से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हंस-हंस कर बुरा हाल होना लाजिमी है. सोशल मीडिया पर हाल ही एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वायरल हो रहा यह वीडियो बारात में हो रहे नागिन डांस से जुड़ा है, जिसमें एक लड़के के लटके-झटके देख दूल्हे के भी होश उड़ गए. वैसे को यह वीडियो पुराना है, लेकिन हाल फिलहाल यह वापस से वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
वायरल हो रहे इस वीडियो में सबसे पहले धूमधाम से एक बारात निकलती नजर आ रही है. इस दौरान दूल्हा घोड़ी पर बैठा नजर आ रही है और बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है. वहीं बाराती भी मस्ती से नाचते नजर आ रहे हैं. हालांकि, तभी फ्रेम में एक लड़के की एंट्री होती है, जो अचानक से दूल्हे के आगे घोड़ी की गर्दन पर जा बैठता है. इसी बीच लड़का नागिन डांस करने लगा. घोड़ी की गर्दन पर बैठे इस लड़के की डांस स्टेप्स देख दूल्हा भी डर जाता है. वीडियो में लड़के का डांस हर किसी को खूब पसंद आ रहा है. वहीं बारात में मौजूद लोग भी लड़के के डांस को फुल इंज्वाय करते नजर आ रहे हैं.
सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 31 हजार से ज्यादा की तादाद में लोगों ने इसे पसंद किया है. वीडियो को देख नेटिजन्स भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
देखें वीडियो- मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी सहित कई बॉलीवुड स्टार मुंबई में हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं