विज्ञापन

दिवाली पर यूपी सरकार 1.86 करोड़ महिलाओं को देगी फ्री गैस सिलेंडर, ऐसे उठाएं योजना लाभ

Free Gas Cylinder on Diwali: दिवाली पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.86 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल का तोहफा दे रही है. अक्टूबर-दिसंबर 2026 के बीच सिलेंडर रिफिल की पूरी सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी.

दिवाली पर यूपी सरकार 1.86 करोड़ महिलाओं को देगी फ्री गैस सिलेंडर, ऐसे उठाएं योजना लाभ
उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा तोहफा
NDTV

Diwali Free Gas Cylinder Yojana: महंगाई के इस दौर में त्योहारों पर आम जनता को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर देने का फैसला किया है. इसके तहत उत्तर प्रदेश के करीब 1.86 करोड़ परिवारों को साल में दो बार यानी दीपावली और होली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल पर पूरी सब्सिडी देने का फैसला किया है. दिवाली पर अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच रिफिल कराने पर एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी.

दरअसल, बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों के कारण कई गरीब परिवारों के लिए गैस सिलेंडर नियमित रूप से रिफिल कराना चुनौती बन गया था. कई लाभार्थी गैस कनेक्शन होने के बावजूद पारंपरिक चूल्हों या लकड़ी पर निर्भर रहने को मजबूर थे. इसी समस्या को दूर करने और त्योहारों की खुशियों को दोगुना करने के लिए राज्य सरकार के कैबिनेट फैसले के तहत उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में दो मुफ्त सिलेंडर देने का प्रावधान किया गया है. पहला मुफ्त रिफिल अक्टूबर से दिसंबर 2026 यानी दीपावली के अवसर पर और दूसरा रिफिल जनवरी से मार्च 2027 के बीच यानी होली दिया जाएगा.

योजना का लाभ लेने की पात्रता

इस मुफ्त सौगात प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पंजीकृत धारकों के लिए है. सामान्य श्रेणी के घरेलू गैस कनेक्शन इस दायरे में नहीं आते. इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का आधार प्रमाणीकरण और गैस कनेक्शन की eKYC पूरी होना बेहद जरूरी है. उपभोक्ता का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सक्रिय होना चाहिए, ताकि सब्सिडी की राशि सीधे खाते में आ सके.

यह भी पढ़ें- राशन कार्ड में नया नाम जोड़ना या हटाना हुआ आसान! अन्न सहायता से घर बैठे दर्ज करें शिकायत; जानें WhatsApp नंबर और IVRS हेल्पलाइन

ऐसे उठाएं फ्री एलपीजी सिलेंडर का लाभ

  • दीवाली पर यानी अक्टूबर से दिसंबर 2026 के दौरान आपको अपनी संबंधित गैस एजेंसी जैसे इंडेन, भारत गैस या एचपी से सामान्य नियम के तहत सिलेंडर बुक करना होगा और डिलीवरी लेते समय पूरी कीमत चुकानी होगी.
  • सिलेंडर की राशि चुकाने के कुछ ही दिनों के भीतर सरकार की ओर से पूरी सब्सिडी की रकम उपभोक्ता के आधार लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.
  • अगर आपने अब तक अपनी eKYC नहीं कराई है, तो तुरंत अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएं या संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करवा लें.

यह भी पढ़ें-  यूपी में अब बुजुर्गों को 45 दिन में ही मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, जानें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और नया नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free LPG Cylinder, Free LPG Cylinder DBT, Free LPG Cylinder Scheme, Free LPG Cylinders, Free LPG Cooking Gas Cylinder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com