Bird Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन एक से बढ़कर एक वीडियो (Viral Video) देखने को मिलते हैं. इनमें से कुछ हैरान कर देते हैं, तो कुछ हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जो लोगों को हैरान भी कर रहा है और गुदगुदा भी रहा है. दरअसल, इस वीडियो में मेज पर रखें पिज्जा के डिब्बे को खाली कर एक पक्षी पिज्जा (Bird Viral Video) लेकर आसमान में फुर्र होते नजर आ रहा है. इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
पिज्जा (Pizza) के शौकीन तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन कभी किसी पक्षी को पिज्जा का दीवाना होते देखा है, अगर नहीं तो यह वीडियो तो देखना बनता है, जिसमें पक्षी (Birds) को पिज्जा लेकर नौ दो ग्यारह होते देखा जा रहा है. दरअसल, एक महिला अपने घर के पीछे बने बगीचे (garden) में रखी एक टेबल पर पिज्जा को रखकर एंजॉय कर रही होती है. इस बीच महिला देखती है कि बॉक्स में से अचानक पिज्जा गायब हो गया. वो जैसे ही आसमान की ओर देखती है तो एक पक्षी पिज्जा (Bird Viral Video) लेकर उड़ता नजर आता है, इस नजारे को महिला कैमरे में कैद कर लेती है.
बिल्ली की आंखें देख चकरा गए Twitter यूजर्स, क्या आप समझे इन आंखों का राज
वीडियो में महिला को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, 'हे भगवान, पिज्जा किसने खाया.' तभी कैमरा आसमान की तरफ घुमाती है, जिसमें एक पक्षी को पूरे पिज्जा के साथ उड़ते हुए देखा जा सकता है. वह हंसते हुए कहती है, 'ऐसा नहीं हो सकता.'
पिज्जा लेकर आसमान में फुर्र होने वाले इस पक्षी का वीडियो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में पक्षी को पिज्जा का एक बड़ा टुकड़ा चुराकर उड़ते हुए देख लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. कई लोगों ने इस घटना का मजाक उड़ाया, जबकि कुछ को संदेह था और उन्होंने दावा किया कि वीडियो एडिट किया गया है.
Viral Video: 5 स्टार होटल में काम करता है यह डॉगी, हर महीने उठाता है मोटी तनख्वाह!
वहीं वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'उस पक्षी ने बोला होगा- थैंक्स, मुझे इसी की जरूरती थी. मैं शुक्रिया करती हूं. आप अपने आस-पास के पक्षियों के साथ सही व्यवहार कर रहे हैं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब पक्षी पिज्जा लेकर अपने गुट में पहुंचेगा तो बाकी सभी खुशी-खुशी पार्टी करेंगे.' तीसरे यूजर ने इसी तरह की घटना को याद किया और लिखा, 'कुछ ऐसा मेरे साथ भी हुथा था. समुद्र तट के किनारे मैं सैंडविच खा रहा था और एक पक्षी आकर मेरा सैंडविच उठाकर ले गई थी.' किसी ने लिखा, 'अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कहते हैं न दाने-दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम.'
देखें वीडियो- मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी सहित कई बॉलीवुड स्टार मुंबई में हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं