विज्ञापन

मार दिया रे मार दिया तेरी सूरत भोली ने गाने पर 'स्कूल की मैडम' ने किया जबरदस्त डांस, बच्चों ने भी दिया साथ

श्वेता गर्ग के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनके वीडियोज पर व्यूज 74 मिलियन्स तक जाते हैं. इससे पहले उन्होंने बच्चों संग छतरी ना खोल बरसात में गाने पर डांस किया था जो इसी तरह वायरल हुआ था.

मार दिया रे मार दिया तेरी सूरत भोली ने गाने पर 'स्कूल की मैडम' ने किया जबरदस्त डांस, बच्चों ने भी दिया साथ
हरियाणवी गाने 'मीठी बोली' पर श्वेता गर्ग का डांस वीडिसो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Instagram@gargshweta_official

Viral Video: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता गर्ग का नया डांस वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में 'स्कूल की मैडम' बनीं श्वेता नीले रंग की साड़ी पहनकर फेमस हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी के 'मीठी बोली' गाने पर अपनी टीम के साथ एक स्पेशल परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं. महज 24 घंटों के अंदर 26 सेकंड के इस वीडियो को 1.6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 21 हजार से अधिक लाइक्स के साथ यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.

जब मैडम ने पूछा- 'मेरे साथ डांस कौन करेगा?'

इस वीडियो को एक हरियाले प्लेग्राउंड में शूट किया गया है, जहां बच्चे सफेद रंग की पेंट, हल्के नीले रंग की जींस पहने और गले में टाई लगाकर खड़े नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में श्वेता बच्चों के पास आकर पूछती हैं, 'तुम में से मेरे साथ डांस कौन करेगा?' यह सुनते ही 5 लड़कियां झट से दो-दो कदम पीछे हो जाती हैं, जिसके बाद बचे हुए दो लड़कों को मैडम के साथ डांस करना पड़ता है. यहीं से वीडियो का शानदार डांस पार्ट शुरू होता है.

सिनेमा जैसी वाइब, कमाल का सिंक्रोनाइजेशन

इस पूरी परफॉर्मेंस की मुख्य यूएसपी डांसर्स का बेहतरीन सिंक्रोनाइजेशन ही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे श्वेता गर्ग के साथ आदर्श राव और कन्हैया ने स्कूल के बच्चों की ड्रेस पहनकर कदम से कदम मिलाकर डांस किया है. इस गाने पर बिना किसी लाउड ड्रामे के, सिर्फ प्योर मूव्स और सटीक एक्सप्रेशंस के जरिए कोरियोग्राफी को प्रभावी बनाया गया है, जिस वजह से यह सामान्य रील्स से अलग होते हुए एक प्रोफेशनल सिनेमा जैसा वाइब दे रही है.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

कमेंट बॉक्स में फैंस ने लुटाया प्यार

इस वीडियो को श्वेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @gargshweta_official से शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग पूरी टीम के कमाल के तालमेल और डांस मूव्स की जमकर सराहना कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'वाह दीदी आपने बहुत अच्छा डांस किया है. बहुत बहुत सुंदर.' वहीं, श्वेता के डांस सिखाने के अंदाज से प्रभावित होकर एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'हम भी करेंगे प्लीज आप बताओ, आप बहुत अच्छा डांस सिखाती हैं.'

फैंस की डिमांड यहीं नहीं रुकी. एक यूजर ने रिक्वेस्ट करते हुए लिखा, 'इस गाने पर जीजा जी से भी डांस कराइए.' तो वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में टीम की तारीफ करते हुए लिखा, 'गलती से अच्छा काम हो गया.'

ये भी पढ़ें:- चांद पर शहर बसाना चाहते हैं एलन मस्क, लेकिन वैज्ञानिकों ने कहा- 'वहां पर्याप्त पानी ही नहीं है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Shweta Garg Dance Video, Raju Punjabi, School Madam Dance Video, Madam Ji Aur Baccho Ka Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com