विज्ञापन

नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU का अलीगढ़ तक विस्तार, दादरी-दनकौर-खुर्जा-सोमना समेत 15 स्टॉपेज बढ़ाए गए

नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (EMU) ट्रेन सेवा का विस्तार अब अलीगढ़ तक कर दिया गया है. इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और त्योहार पर घर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU का अलीगढ़ तक विस्तार, दादरी-दनकौर-खुर्जा-सोमना समेत 15 स्टॉपेज बढ़ाए गए
दिवाली पर दिल्ली-अलीगढ़ EMU
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली-गाजियाबाद EMU अब अलीगढ़ तक जाएगी.
  • EMU गाजियाबाद से अलीगढ़ तक 15 स्टेशनों पर रुकेगी.
  • दिवाली पर घर जाने वाले लोगों के लिए यह बड़ा तोहफा है.

आगामी दिवाली पर्व के मद्देनजर त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने एक बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इसके तहत, नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (EMU) ट्रेन सेवा का विस्तार अब अलीगढ़ तक कर दिया गया है. इस फैसले से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और अलीगढ़ के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और त्योहार पर घर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. पहले ट्रेन नंबर 64426/64429 दिल्ली से गाजियाबाद चल रही थी, लेकिन अब यह अलीगढ़ तक जाएगी. इस बीच 15 स्टेशनों पर यह EMU रूकेगी.

रेलवे द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह विस्तारित सेवा सीमित अवधि के लिए विशेष फेरे के रूप में संचालित होगी. यह विस्तार 5 नवंबर से 14 नवंबर तक के लिए किया गया है.

64426/64429 दिल्ली-अलीगढ EMU ट्रेन का नया शेड्यूल

ट्रेन नंबर 64426 नई दिल्ली से अलीगढ़ EMU ट्रेन 5 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली से रवाना होकर अलीगढ़ तक पहुंचेगी. इस अवधि के दौरान इस ट्रेन के कुल 10 फेरे होंगे.

ट्रेन नंबर 64429 अलीगढ़ से नई दिल्ली EMU ट्रेन वापसी में 5 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक अलीगढ़ से चलकर नई दिल्ली के लिए रवाना होगी. इसके भी कुल 10 फेरे निर्धारित किए गए हैं

ट्रेन नंबर 64426 नई दिल्ली से अलीगढ़ EMU ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 9.55 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे अलीगढ़ तक पहुंचेगी. वहीं, वापसी की ट्रेन नंबर 64429 अलीगढ़ से दोपहर 1:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी.

गाजियाबाद तक चलने वाली यह ईएमयू ट्रेन अब विस्तार के बाद गाजियाबाद से आगे अलीगढ़ के बीच 15 स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी, जिससे ग्रामीण और छोटे कस्बों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा होगी.

ट्रेन नंबर 64426/64429 दिल्ली-अलीगढ EMU ट्रेन का स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 64426/64429 दिल्ली-अलीगढ EMU 5 नवंबर से दिल्ली से अलीगढ़ के बीच 22 स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें नई दिल्ली, शिवाजी ब्रिज, तिलक ब्रिज, मंडावली चंदर विहार , आनंद विहार, चंदन नगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मारीपत, दादरी, बोराकी हॉल्ट, अजायबपुर, दनकौर, वेयर, चोल, गंगरौल हॉल्ट, सिकंदरपुर, खुर्जा, कमालपुर, दानवार, सोमना, कुलवा,महरावल, अलीगढ़ शामिल है.

यह भी पढ़ें | फरीदाबाद-दिल्ली मेमू ट्रेन की शुरुआत, ओखला-हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज समेत 7 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EMU Train, Indian Railway, Delhi Gaziabad, Aligarh, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com