विज्ञापन

पति ने कसकर लगाया गले, टूट गईं पत्नी की 5 पसलियां; डॉक्टर ने कहा- 'एक और पसली में आई दरार'

गले लाने से किसी की पसलियां कैसे टूट सकती हैं? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो एक बार डॉक्टर का बयान पढ़ लीजिए.

पति ने कसकर लगाया गले, टूट गईं पत्नी की 5 पसलियां; डॉक्टर ने कहा- 'एक और पसली में आई दरार'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कपल की स्‍टोरी.
Facebook

Viral News: चीन में एक शख्स ने प्यार जताने के लिए अपनी पत्नी को कसकर गले लगाया और उसे थोड़ा ऊपर उठा दिया. अगले ही पल महिला दर्द से जमीन पर बैठ गई और उठ नहीं सकी. जब अस्पताल ले जाकर उसकी छाती का CT स्कैन कराया तो उसमें 5 पसलियों टूटने की पुष्टि हुई, जबकि एक अन्य पसली में दरार पाई गई.

कब और कहां हुई घटना?

यह घटना 18 अक्टूबर को चीन के जियांग्सू प्रांत में हुई. चीनी न्यूज आउटलेट Phoenix New Media के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला को ऑस्टियोपोरोसिस था. इस बीमारी में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और सामान्य हड्डियों के मुकाबले आसानी से टूट सकती हैं.

अब कैसी है महिला की हालत?

डॉक्टर ने इलाज के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी है. हालांकि, उसे हर पांच दिन में जांच कराने के लिए कहा गया है. फिलहाल उसका ध्यान ठीक होने पर है. रिपोर्ट के मुताबिक, उसने धूप में ज्यादा समय बिताने और कैल्शियम सप्लीमेंट लेने पर भी ध्यान देना शुरू किया है.

पति को हुआ पछतावा

शख्स ने बताया कि वह पत्नी को कसकर गले लगाकर अपना प्यार जाहिर करना चाहता था. उसे अंदाजा नहीं था कि ऐसा करने से पत्नी को इतनी चोट लग सकती है. घटना के बाद उसने इस पर गहरा पछतावा जताया और साफ किया कि उसने जानबूझकर पत्नी को चोट नहीं पहुंचाई.

यह भी पढ़ें | 6 देशों की ब्यूटी क्वीन्स Miss Universe 2026 से हुईं बाहर, जानिए क्या है फ्रेंचाइजी विवाद

यह भी पढ़ें | कभी नहीं की 9 टू 5 की नौकरी, 6 बार बदला करियर; 30 साल की मारवाड़ी लड़की ने बताया कैसे चुनी अपनी राह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband Wife Viral Clip, Tight Hug, China, Viral Video, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com