NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले

  • 14:18
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

NDTV World Summit | भारत अब केवल एक बड़े बाजार के रूप में नहीं, बल्कि विचारों, नवाचार, क्षमताओं और वैश्विक प्रभाव के केंद्र के रूप में उभर रहा है। NDTV World Summit 2026 में पेरनोड रिकार्ड इंडिया के नेशनल हेड, कॉरपोरेट अफेयर्स, प्रसन्ना मोहिले ने बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है, जहां आर्थिक संबंधों, व्यापारिक व्यवस्थाओं, आपूर्ति श्रृंखलाओं और तकनीक की भूमिका तेजी से बदल रही है। ऐसे समय में भारत की क्षमताएं, नवाचार और वैश्विक प्रभाव उसे नई संभावनाओं के केंद्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं। जानिए, वैश्विक बदलाव के इस दौर में भारत की भूमिका किस तरह विकसित हो रही है और भविष्य की अर्थव्यवस्था में देश की क्या संभावनाएं हैं। 

संबंधित वीडियो