Mom-Son Musical Jugalbandi: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं. हाल ही में बंगाल के एक मां-बेटे की जोड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक क्लासिक बॉलीवुड गाने O Rangeele को अपने अनोखे अंदाज में पेश कर रहे हैं. इस वीडियो में खास बात यह है कि बेटे ने बीटबॉक्सिंग की शानदार परफॉर्मेंस दी है, जबकि मां ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांध दिया.
मां-बेटे की 'O Rangeele' पर गजब की परफॉर्मेंस (mother son duo)
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मां-बेटे की यह जोड़ी बड़ी ही सहजता से गाने को परफॉर्म कर रही है. मां ने 'तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया' गाने को अपनी मधुर आवाज में गाया, वहीं बेटे ने अपनी शानदार बीटबॉक्सिंग स्किल्स से इसमें एक अनोखा ट्विस्ट जोड़ा. दोनों की यह जुगलबंदी इतनी जबरदस्त थी कि लोगों ने इसे हाथों-हाथ वायरल कर दिया. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
यहां देखें वीडियो
लोगों की प्रतिक्रियाएं (mother son duo singing beatboxing video)
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि, यह मां-बेटे की जोड़ी बहुत ही टैलेंटेड है और उनकी परफॉर्मेंस दिल छू लेने वाली है. कुछ यूजर्स ने इसे 'परफेक्ट फैमिली म्यूजिक मोमेंट' बताया, तो कुछ ने कहा कि इस तरह की जुगलबंदी इंटरनेट पर बहुत कम देखने को मिलती है.
मां-बेटे की संगीत जुगलबंदी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल (mother son duo Tune O Rangeele beatboxin)
यह वीडियो न केवल एक मनोरंजक कंटेंट है बल्कि यह भी दर्शाता है कि संगीत किसी भी उम्र की सीमा को पार कर सकता है. मां और बेटे की यह शानदार जुगलबंदी उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो संगीत को एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें:- सोने की मुर्गी से कम नहीं है ये भैंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं