विज्ञापन

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 31 अक्टूबर से पकड़ेगी रफ्तार, 8 घंटे का सफर और 2 स्टॉपेज

Varanasi–New Delhi Vande Bharat Sleeper: ट्रेन नंबर 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आधिकारिक शेड्यूल और टाइम टेबल भी सामने आ चुका है. इस नई प्रीमियम ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच का सफर मात्र 8 घंटे में पूरा हो जाएगा.

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 31 अक्टूबर से पकड़ेगी रफ्तार, 8 घंटे का सफर और 2 स्टॉपेज
31 अक्टूबर को वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को हरी झंडी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 31 अक्टूबर से शुरू होगी.
  • वाराणसी से नई दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफर 8 घंटे होगा.
  • अश्विनी वैष्णव वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे.

Varanasi-New Delhi Vande Bharat Sleeper: वाराणसी से नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब पटरी पर दौड़ने को तैयार है. बताया जा रहा है कि वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 31 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाएंगे. ट्रेन नंबर 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आधिकारिक शेड्यूल और टाइम टेबल भी सामने आ चुका है. इस नई प्रीमियम ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच का सफर मात्र 8 घंटे में पूरा हो जाएगा, जिससे यात्रियों को रातभर की यात्रा का एक बेहद आरामदायक और आधुनिक विकल्प मिलेगा.

27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत का शेड्यूल

27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी. यह ट्रेन नई दिल्ली से शुक्रवार को वाराणसी से शनिवार को संचालित नहीं होगी. नई दिल्ली से रात 21:40 बजे रवाना होगी और सुबह 06:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी. वहीं वापसी में वाराणसी से यह रात 20:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यानी यात्री दोनों तरफ से रात में ट्रेन पकड़ेंगे और सुबह गन्तव्य स्थान पर पहुंच जाएंगे. 

27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत का स्टॉपेज और टाइम टेबल

ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

वाराणसी: रात 20:50 बजे रवाना होगी
प्रयागराज: रात 22:35/22:40 बजे
कानपुर सेंट्रल: रात 00:40/00:45 बजे
छिपियाना बुजुर्ग: पासिंग सुबह 05:10 बजे
नई दिल्ली: सुबह 05:55 बजे पहुंचेगी

ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

नई दिल्ली: रात 21:40 बजे रवाना होगी
छिपियाना बुजुर्ग: पासिंग रात 22:20 बजे
कानपुर सेंट्रल: रात 02:25/02:30 बजे
प्रयागराज: 04:45/04:50 बजे
वाराणसी: सुबह 06:45 बजे पहुंचेगी

वाराणसी से नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के स्टॉपेज में अलीगढ़ का नाम भी शामिल हो सकता है. हालांकि अभी इसके बारे में ऐलान नहीं किया गया है.

इस ट्रेन में कुल 16 आधुनिक एलएचबी एसी कोच होंगे, जिनमें 1 फर्स्ट एसी कोच, 4 सेकंड एसी कोच और 11 थर्ड एसी कोच शामिल हैं. इसकी कुल यात्री क्षमता करीब 823 यात्रियों की होगी. ट्रेन का प्राइमरी मेंटनेंस वाराणसी में किया जाएगा, जबकि रास्ते में प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल पर वाटरिंग की व्यवस्था होगी.

इस ट्रेन के संचालन से वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए एक तेज और आरामदायक ओवरनाइट यात्रा का विकल्प मिलेगा, जिससे वह कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अलावा बनारस सिटी- प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन, बनारस सिटी-राजा तालाब मेमू ट्रेन और वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं.

यह भी पढ़ें | मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 1 नवंबर से पकड़ेगी रफ्तार, पुणे-सोलापुर होते हुए 16 घंटे में सिलिकॉन वैल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi New Delhi's Second Vande Bharat Express Started, Vande Bharat Sleeper Train, Varanasi Vande Bharat Express, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com