इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के हुनर को दिखाने वाले वीडियो की बाढ़ सी आ गई है, जिसमें सिंगिंग परफॉर्मेंस से लेकर डांस रील्स तक शामिल हैं. लोग अपने हुनर को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. कभी कोई चलती ट्रेन में तड़कता-भड़कता डांस करने लगता है, तो कभी एयरपोर्ट पर परफॉर्मेंस शुरू हो जाती है, लेकिन एक मां-बेटे की जोड़ी ने तो कमाल ही कर दिया है. हाल ही में सामने आए इस वीडियो में एक लड़का बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक खूबसूरत महिला बैठी है. महिला खुद को लड़के की मां बता रही है.
बाइक पर मां-बेटे का वीडियो वायरल
महिला का नाम मीरा मेहता (@_mehta_meera_) है. काला चश्मा पहने लड़के को KTM रेसिंग बाइक चलाते देखा गया. उसके ठीक पीछे शॉर्ट्स पहने एक खूबसूरत महिला बैठी है. जैसे ही बाइक रुकती है, वह मुस्कुराते हुए लड़के की तरफ उंगली दिखाती है, उसे कसकर पकड़ती है और उसे गले लगाती है. दोनों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि, क्या आप लोग बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड हों, लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है. वीडियो के कैप्शन ने पूरी सच्चाई बयां कर दी है. मीरा ने कैप्शन में लिखा है कि, 'हम मां और बेटा हैं.' मीरा ने खुद को संतूर मॉम कहा है. इसके लिए उन्होंने मदर-सन लव का हैशटैग इस्तेमाल किया है. इंस्टाग्राम पर उनके 25 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
यहां देखें वीडियो
लोगों ने किया ट्रोल
मीरा और उनके बेटे का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अब तक इसे 40 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही वीडियो पर 2 हजार से ज़्यादा लोगों ने कमेंट किए हैं. कुछ लोग तो यकीन ही नहीं कर पा रहे कि दोनों मां बेटे हैं, जबकि कुछ उनकी आलोचना भी कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, 'ये लोग वीडियो के लिए मां-बेटे के रिश्ते को बर्बाद कर रहे हैं.' एक अन्य यूजर ने गुस्से में कमेंट किया है, 'अपमान की सीमा कहां है?' वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'आप कैसी मां हैं जो इस तरह रहती हैं? मैंने आपके कई वीडियो देखे हैं जो मुझे अजीब लगते हैं.'
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं