विज्ञापन

मिस यूनिवर्स इंडिया फिनाले के कुछ दिन बाद काम पर लौटीं फाइनलिस्ट, बेंगलुरु के गूगल ऑफिस से शेयर किया वीडियो

उमंगा का मानना है कि जिंदगी में आप जो हासिल कर सकते हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है. बस यकीन मानिए कि आप कुछ भी कर सकते हैं और सब कुछ एक साथ कर सकते हैं.

मिस यूनिवर्स इंडिया फिनाले के कुछ दिन बाद काम पर लौटीं फाइनलिस्ट, बेंगलुरु के गूगल ऑफिस से शेयर किया वीडियो
मिस यूनिवर्स इंडिया कंपटीशन में उमंगा कुमावत ने मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट किया था.
Instagram@umanga_kumawat

Viral Video: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में अपना जलवा बिखेरने के कुछ ही दिनों बाद मध्य प्रदेश की उमंग कुमावत वापस अपनी आम जिंदगी में लौट आई हैं. वे इस प्रतियोगिता के टॉप-20 फाइनलिस्ट में शामिल थीं. लेकिन अब रैंप की चकाचौंध से दूर, उमंग बेंगलुरु में गूगल के ऑफिस में बतौर क्लाउड इंजीनियर अपनी रेगुलर जॉब कर रही हैं.

ग्लैमर के बाद फिर से लैपटॉप और मीटिंग्स

14 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के लिए एक मिनट का वीडियो शेयर किया. इस 'डे इन माय लाइफ' वीडियो में उन्होंने दिखाया कि मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच से उतरने के बाद उनकी जिंदगी कैसी है. इस वीडियो में वे बेंगलुरु के गूगल कैंपस में लैपटॉप और मीटिंग्स के बीच अपनी आम कॉर्पोरेट लाइफ जीती नजर आ रही हैं.

जिम से लेकर डेस्क तक का सफर

उमंग के दिन की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होती है. हर आम नौकरीपेशा इंसान की तरह उनके सामने भी पहली चुनौती यही होती है कि 'आज क्या पहनें?' काले टॉप और लाल ट्राउजर के साथ वे अपना लैपटॉप बैग और ईयरबड्स लेकर ऑफिस के लिए निकल जाती हैं. सुबह 10:30 बजे वे कंपनी के जिम में ट्रेडमिल और स्ट्रेचिंग के साथ पसीना बहाती हैं. इसके बाद 12:30 बजे तक वे पूरी तरह से वर्क मोड में आ जाती हैं, जहां उनकी डेस्क पर लैपटॉप, नोटपैड और कई डॉक्यूमेंट्स रखे होते हैं.

लंच में बिरयानी छोड़ी, सिर्फ सूप पिया

वीडियो के मुताबिक, दोपहर 2:10 बजे लंच का वक्त होता है. गूगल के शानदार कैफेटेरिया में बिरयानी और डेजर्ट जैसे कई टेस्टी ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उमंग सिर्फ नूडल सूप और हरी सब्जियां खाती हैं. दोपहर 3 बजे वे फिर से काम पर लग जाती हैं. शाम 4:30 बजे के करीब वे कैंपस के एक बड़े शीशों वाले शांत लाउंज में बैठकर काम करती हैं. शाम 5:30 बजे कॉफी ब्रेक होता है, जिसके बाद उनकी शिफ्ट खत्म हो जाती है और वे घर के लिए निकल जाती हैं.

पैशन और जॉब का शानदार उदाहरण

आपको बता दें कि 23 अगस्त को जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया का नेशनल फिनाले हुआ था. इसमें 52 फाइनलिस्ट के बीच केरल की कजियाह लिज मेजिया ने विनर का ताज पहना था. इसी प्रतियोगिता में उमंग ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था. उमंग की यह कहानी बताती है कि आप अपने शौक और कॉर्पोरेट जॉब, दोनों के बीच कितनी खूबसूरती से बैलेंस बना सकते हैं.

शिफ्ट टाइमिंग पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. मात्र 24 घंटे के अंदर इसे करीब 2 लाख लोग देख चुके हैं. कुछ लोग उमंग कुमावत के वीडियो पर ब्यूटी विद ब्रेन लिखकर तारीफ कर रहे हैं. जबकि कुछ ये जानना चाह रहे हैं कि क्या गूगल में शिफ्ट टाइमिंग 12:30 से 5:30 तक की ही होती हैं?

ये भी पढ़ें:- लुधियाना में बिना ड्राइवर चलने लगी MG Windsor EV, पेड़ से टक्कर के बाद बढ़ गई स्पीड; देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miss India Finalist, Google Job, Miss Universe India 2026, Miss Universe India, Umanga Kumawat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com