विज्ञापन

केरल की कज़िया लिज़ मेजो बनीं Miss Universe India 2026; जानें आप कैसे ले सकती हैं इस ग्लैम वर्ल्ड में एंट्री

केरल की 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट कज़िया लिज़ मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम कर लिया है. जानिए कौन हैं कज़िया, साथ ही समझें Glamanand Entertainment की ओर से आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता की पात्रता, चयन प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन फीस और मिलने वाले आकर्षक इनामी राशि की पूरी जानकारी. 

केरल की कज़िया लिज़ मेजो बनीं Miss Universe India 2026; जानें आप कैसे ले सकती हैं इस ग्लैम वर्ल्ड में एंट्री
कौन हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता कज़िया लिज़ मेजो
ndtv

Miss Universe India 2026: भारतीय ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में एक नया नाम चमक उठा है. जयपुर में आयोजित भव्य ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीया लॉ स्टूडेंट और मॉडल कज़िया लिज़ मेजो (Kaziah Liz Mejo) ने 52 फाइनलिस्ट्स को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है. कज़िया अब इस साल नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स (World) प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

अगर आप भी मॉडल बनने और मिस यूनिवर्स के वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखती हैं, तो आपको ग्लैमैनैंड एंटरटेनमेंट (Glamanand Entertainment) की ओर से आयोजित आधिकारिक मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेना होगा. इसके विजेता को वैश्विक मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है.

कौन हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता कज़िया लिज़ मेजो 

केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली 19 वर्षीया कज़िया लिज़ मेजो वर्तमान में कानून की पढ़ाई (Law Student) कर रही हैं. हालांकि उनका बचपन अबू धाबी (UAE) में बीता. कज़िया का ब्यूटी पेजेंट सफर काफी शानदार रहा है:

  •  पेजेंट जर्नी: 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस टीन दिवा 2024 का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और फर्स्ट रनरअप रहीं. अब उन्होंने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब जीत लिया है.
  •  बहुमुखी प्रतिभा: कज़िया पिछले 12 सालों से शास्त्रीय नृत्य की ट्रेनिंग ले रही हैं. इसके अलावा वह वायलिन व ड्रम्स बजाती हैं. इसके अलावा, वह बेहतरीन गायिका हैं और मलयालम फिल्म Shylock से एक्टिंग में डेब्यू भी कर चुकी हैं.
  •  जयपुर फिनाले में बनी विजेता: जयपुर में आयोजित फिनाले में सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली जैसे दिग्गजों के जजिंग पैनल ने विजेता के नाम पर मुहर लगाई. इसमें तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनरअप और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकंड रनर अप रहीं.

 मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए ये है Eligibility Criteria

  • आयु सीमा: आवेदन के समय उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी अनिवार्य है  
  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है. ग्रेजुएशन कर रही युवतियां भी पात्र हैं.
  • ऊंचाई : नियमों के अनुसार वर्तमान में ऊंचाई का कोई कड़ा मानदंड नहीं है; सभी हाइट की महिलाएं भाग ले सकती हैं
  • राष्ट्रीयता: आवेदक के पास भारतीय नागरिकता या वैध भारतीय पासपोर्ट होना जरूरी है.
  • आपराध से दूरी है जरूरी : आवेदक के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.

मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए ऐसे करें आवेदन 

  1. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होता है. सबसे पहले ग्लैमैनैंड की ऑफिशियल वेबसाइट Miss Universe India पर जाएं.
  2. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, सोशल मीडिया हैंडल और फिजिकल एट्रीब्यूट्स दर्ज करें.
  3. अपनी 4 बेहतरीन तस्वीरें यानी क्लोज अप, मिड शॉट, फुल लेंथ और नोमेकअप और गाइडलाइन्स के मुताबिक एक इंट्रोडक्टरी वीडियो अपलोड करें 
  4. आवेदन स्वीकार होने के बाद लगभग 2,999 रुपये की ऑडिशन फीस का पेमेंट करना होता है. 

ये मिस यूनिवर्स इंडिया की चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले देश के अलग-अलग राज्यों में रीजनल ऑडिशन्स का आयोजन होता है. 
  • जो उम्मीदवार राज्य स्तर पर चूक जाती हैं, उन्हें फाइनल ऑडिशन के जरिए एक आखिरी मौका दिया जाता है 
  • नेशनल लेवल पर चुनी गई कंटेस्टेंट्स को कई हफ्तों तक रैंप वॉक, पब्लिक स्पीकिंग, करंट अफेयर्स और कम्युनिकेशन स्किल्स की कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है.
  • सबसे आखिर में नेशनल ग्रैंड फिनाले में जजों का आयोजित होता है, जहां जजों का पैनल विजेता के नाम की घोषणा करता है.

मिस यूनिवर्स इंडिया विजेता मिलती हैं इनाम और कई सुविधाएं

  • मिस यूनिवर्स इंडिया के विजेता को स्पेशल तौर पर डिज़ाइन किया गया क्राउन और पहनाया जाता है. 
  • लाखों रुपये की इनामी राशि और बड़े अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड्स के साथ मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट्स भी मिलता है. 
  • ग्लोबल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर.

यह भी पढ़ें- कृषि में ग्रेजुएशन के छात्रों को सरकार देती है 3,000 रुपये महीने की छात्रवृत्ति, जानिए कैसे करें अप्लाई ?
 

मिस यूनिवर्स (World) जीतने पर मिलता है 2.1 करोड़ रुपये

विजेता को लगभग $250,000 (करीब ₹2.1 करोड़) की इनामी राशि दिया जाता है. 
न्यूयॉर्क सिटी (USA) में एक साल तक लग्जरी अपार्टमेंट में मुफ्त रहने की सुविधा, जिसका पूरा खर्च संस्था उठाती है.
दुनिया के टॉप डिजाइनरों के आउटफिट्स, फ्री इंटरनेशनल ट्रैवल, पर्सनल शेफ, स्टाइलिस्ट, स्किनकेयर और मेकअप का एक साल का पूरा खर्च शामिल रहता है.

यह भी पढ़ें- अटारी-वाघा बॉर्डर बंद होने के बाद भी भारत पहुंच गई 150 पाकिस्तानी दुल्हनें; जानें कैसे रचाई शादी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miss Universe India 2026, Kaziah Liz Mejo, Beauty Pageant, Miss Universe India 2026 Winner, NDTV Digital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com