विज्ञापन

25 हजार कमाने वाला ट्रक ड्राइवर बना मशहूर यूट्यूबर, 7100% बढ़ी कमाई; अब चलाता है 'इंडिया का सबसे लग्जरी ट्रक'

झारखंड के एक ट्रक ड्राइवर ने अपने मोबाइल कैमरे और खाना बनाने के हुनर को डिजिटल करियर में बदल दिया. अब वो महीने के 18 लाख रुपये तक कमा रहे हैं.

25 हजार कमाने वाला ट्रक ड्राइवर बना मशहूर यूट्यूबर, 7100% बढ़ी कमाई; अब चलाता है 'इंडिया का सबसे लग्जरी ट्रक'
अपने लग्जरी ट्रक के साथ मशहूर यूट्यूबर राजेश रवानी की तस्वीर.
NDTV Reporter

Viral Story: झारखंड के जामताड़ा के रहने वाले राजेश रवानी कभी महीने के 25-30 हजार रुपये के लिए दिन-रात ट्रक चलाते थे, लेकिन आज वह यूट्यूब के बड़े स्टार बन चुके हैं. हाइवे किनारे ट्रक रोककर देसी अंदाज में खाना बनाने के उनके वीडियो लोगों को इतने पसंद आए कि उनके चैनल R Rajesh Vlogs पर 30 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं. सोशल मीडिया की इसी कमाई के दम पर राजेश ने अब इंडिया का सबसे लग्जरी ट्रक तैयार करवाया है, जिसमें शानदार इंटीरियर, एसी और आरामदायक केबिन जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं.

वॉट्सऐप पर भेजे वीडियो ने बदली किस्मत

R Rajesh Vlog

बीते 25 सालों से देशभर में ट्रक चला रहे राजेश को खाना बनाने का शौक था. सफर के दौरान वह मटन, चिकन या मछली बनाते हुए अपने वीडियो शूट करते और परिवार को वॉट्सऐप पर पर भेज देते थे. साल 2021 में उनके बेटे सागर ने यही वीडियो यूट्यूब पर डालने शुरू कर दिए. एक वीडियो में जब व्यूअर्स की डिमांड पर राजेश ने पहली बार अपना चेहरा दिखाया, तो उसे एक ही दिन में 4.5 लाख लोगों ने देखा. यहीं से उनकी पॉपुलैरिटी का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ने लगा.

कमाई 25 हजार से 18 लाख रुपये तक पहुंची

R Rajesh Vlog

यूट्यूब ने राजेश की जिंदगी पूरी तरह बदल दी. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जहां ट्रक चलाने से उन्हें 25-30 हजार रुपये मिलते थे, वहीं यूट्यूब से उनकी महीने की औसत कमाई 4 से 5 लाख रुपये हो गई. कुछ महीनों में तो यह आंकड़ा 18 लाख रुपये तक भी पहुंचा है. उनकी इस शानदार सफलता और मेहनत को देखकर इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की थी.

हादसे के बाद भी नहीं छोड़ा स्टेरिंग

राजेश का यह सफर मुश्किलों भरा रहा है. एक बार सड़क हादसे में उनके हाथ में गंभीर चोट आई थी, लेकिन आर्थिक तंगी और अपना घर बनाने के सपने ने उन्हें रुकने नहीं दिया. आज इंस्टाग्राम पर उनके 20 लाख फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर उनके वीडियोज को एक अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है. करोड़ों व्यूज और लाखों की कमाई के बावजूद राजेश आज भी जमीन से जुड़े हैं. वह आज भी अपना लग्जरी ट्रक चलाते हैं और उसी देसी अंदाज में हाइवे पर खाना बनाते हैं.

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में झरने के पास बच्चे को गोद में लेकर खड़े शख्स पर गिरा बड़ा सांप, टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड के शख्स ने चप्पल पहनकर काम कर रहे डिलीवरी पार्टनर को गिफ्ट किए अपने नए Adidas जूते; वायरल हुआ वीडियो

यह VIDEO भी देखें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajesh Rawani, R Rajesh Vlogs, Youtuber, Truck Driver, Jamtara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com