Viral Video: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित मशहूर अंबोली वॉटरफॉल पर छुट्टियां मनाने आए एक परिवार के साथ हादसा होते-होते टल गया. झरने के नीचे अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर खड़े एक शख्स के कंधे पर अचानक ऊपर चट्टानों से एक बड़ा सांप आ गिरा. राहत की बात यह रही कि सांप किसी को नुकसान पहुंचाए बिना पत्थरों के बीच फिसल गया और बच्चा व पिता दोनों बाल-बाल बच गए.
कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वहां मौजूद किसी टूरिस्ट ने रिकॉर्ड किया था. 34 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स फिसलन भरे पत्थरों पर बच्चे को सीने से लगाए खड़ा है और उसका परिवार पीछे पानी में मस्ती कर रहा है. तभी अचानक पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से एक भारी-भरकम सांप सीधा शख्स के कंधे पर आ गिरता है.
पत्थरों के बीच से होते हुए पानी में चला गया सांप
सांप गिरते ही शख्स के कंधे से फिसलकर नीचे पत्थरों की दरारों में छिप गया और फिर तेजी से पानी में चला गया. अचानक हुए इस वाकये से पूरे झरने पर अफरातफरी मच गई और लोग चिल्लाते हुए दूर भागने लगे. वीडियो में एक पर्यटक को घबराकर कहते सुना जा सकता है, 'यह बहुत बड़ा कोबरा है'. हालांकि, सांप असल में किस प्रजाति का था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.
Snake Falls From Above at Amboli Waterfall, Narrowly Missing Child in Viral Video
— Digital Prime News (@DigiPrimeNews) September 14, 2026
A video from Amboli waterfall in Maharashtra has gone viral after a snake suddenly fell from above, landing very close to a man carrying a small child, sending visitors into a screaming panic.… pic.twitter.com/L2MEModOkV
बारिश के मौसम में ऐसे जगहों पर सर्तकता जरूरी
बारिश के दिनों में महाराष्ट्र के अंबोली झरने जैसी जगहों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है. लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है कि मानसून के दौरान नदी-झरनों और जंगलों के आसपास जाना कितना खतरनाक हो सकता है. जानकारों का कहना है कि बारिश में जंगली जीव सूखी जगह या छिपने के लिए चट्टानों और घनी झाड़ियों का सहारा लेते हैं. इसलिए ऐसे पर्यटन स्थलों पर जाते समय पत्थरों की दरारों और घनी झाड़ियों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.
ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड के शख्स ने चप्पल पहनकर काम कर रहे डिलीवरी पार्टनर को गिफ्ट किए अपने नए Adidas जूते; वायरल हुआ वीडियो
ये भी पढ़ें:- जापान ने खेतों में बचे चावल के कचरे से बनाया ऑर्गेनिक एथेनॉल, अब उससे बना रहा कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट
यह VIDEO भी देखें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं