विज्ञापन

अयोध्या की रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी माता सीता का किरदार, काजिया लिज साड़ी में भी लगती हैं बेहद खूबसूरत, तस्वीरें

अयोध्या की फेमस रामलीला का इंतजार हर साल लोगों को रहता है, इस साल ये रामलीला दिल्ली में आयोजित होने जा रही है, जिसमें माता सीता का किरदार ऐसी डीवा निभाने जा रही हैं, जो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

अयोध्या की रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी माता सीता का किरदार, काजिया लिज साड़ी में भी लगती हैं बेहद खूबसूरत, तस्वीरें
अयोध्या की रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी माता सीता का किरदार.
  • इस साल अयोध्या की रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया काजिया लिज मेजो माता सीता की भूमिका निभाएंगी
  • काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता है और वह विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
  • काजिया केरल की रहने वाली हैं, जो मिस यूनिवर्स केरल और मिस टीन दिवा का खिताब भी जीत चुकी हैं
नई दिल्ली:

अयोध्या की विश्वप्रसिद्ध भव्य रामलीला का इंतजार सबको रहता है. राम और सीता का किरदार कौन निभाएगा, ये भी चर्चा का विषय होता है. इस साल  माता सीता का रोल एक ऐसी महिला प्ले करने जा रही हैं, जो दुनिया जीतने निकली हैं. मतलब यह कि मिस यूनिवर्स इंडिया इस साल राम लीला में माता सीता का किरदार निभाएंगी. यह रामलीला इस साल दिल्ली में होने जा रही है तो दिल्लीवालों को इस भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतजार है.

इस साल मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 काजिया लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) अयोध्या वाली रामलीला में माता सीता की पवित्र और प्रेरणादायक भूमिका में नजर आएंगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

काजिया लिज मेजो ने इस साल का मिस यूनिवर्सि इंडिया का खिताब अपने नाम किया है. वह अब मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

काजिया लिज मेजो मूल रूप से केरल के मावेलीक्करा की रहने वाली हैं. वह मिस यूनिवर्स केरल 2026 और मिस टीन दिवा 2024 का खिताब भी जीत चुकी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

काजिया लिज एक लॉ स्टूडेंट हैं. वह एक ट्रेंन्ड क्लासिकल डांसर हैं. उनको एक्टिंग और म्यूजिक का बहुत शौक है.

Latest and Breaking News on NDTV

काजिया ने मिस यूनिवर्स इंडिया चुने जाने के बाद कहा था कि वह मैं पिछले तीन सालों से इसकी तैयारी कर रही थीं. उनको यह खिताब हमेशा से चाहिए था. 

Latest and Breaking News on NDTV

काजिया ने दावा किया है कि मिस यूनिवर्स का खताब वह ही जीतेंगी. रामलीला में माता सीता के तौर पर उनके देखना बहुत ही सुखद अनुभव होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

अयोध्या की रामलीला सितारों से सजेगी.  रामलीला में भारतीय फिल्म जगत और भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार विभिन्न पात्रों को निभाएंगे. वहीं काजिया माता सीता का किरदार निभाएंगी.

Latest and Breaking News on NDTV

सांसद और एक्टर रवि किशन प्रभु श्रीराम, सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी विभिन्न भूमिका में, अरुण बख्शी रावण की भूमिका में, बिंदु दारा सिंह कुंभकरण की भूमिका में, अवतार गिल मेघनाद की भूमिका में और पुनीत इस्सर परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे.

ये वीडियो भी देखें-

मिस यूनिवर्स बनीं माता सीता, अद्भुत हुआ स्वयंवर, अयोध्या की यह रामलीला देखिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya Ramleela, Ayodhya Ramleela News, Mata Sita Role, Kaziah Liz Mejo, Kaziah Liz Mejo Miss Universe India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com