गुजरात (Gujrat) के जिला मुख्यालय दाहोद में बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया. घटना दाहोद में गोधरा रोड से झालोद हाईवे पर सोमवार दोपहर को हुई. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दिखाया गया है कि वह शख्स उस दुर्घटना में कैसे बच गया, जिसमें उसकी जान भी जा सकती थी. 48 सेकंड की क्लिप में, एक राज्य परिवहन बस को तेज रफ्तार में मुड़ते हुए देखा जा सकता है, जब एक बाइकर इसे ओवरटेक करने की कोशिश करता है. ब्रेक लगाने से पहले ही बाइक सवार बस की चपेट में आ जाता है. वह अपनी मोटरसाइकिल से गिर जाता है और बस के नीचे फंस जाता है.
देखें Video:
A youth in Gujarat's Dahod had a miraculous escape after he was rashly run over by a bus he tried to overtake.pic.twitter.com/pLLOkYrbJB
— My Vadodara (@MyVadodara) September 15, 2021
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
गनीमत रही कि बस रुक गई जिसके बाद वह शख्स बस से बाहर निकल गया. वह बड़े आराम से खड़ा हुआ और यहां तक कि अपनी बाइक की जांच करने चला गया. एक अन्य बाइकर को उसकी मोटरसाइकिल उठाते और उसकी मदद करते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे 60 हजार से ज्यादा देखा जा चुका है.
वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने कहा, कि बाएं से ओवरटेक करने के लिए बाइकर की गलती थी और वह भाग्यशाली था कि उसकी जान बच गई. एक यूजर ने कहा, "वह भाग्यशाली है कि वह जीवित है लेकिन यह पूरी तरह से उसकी गलती है कि वह बाईं ओर से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था." तीसरे यूजर ने पोस्ट किया, "कुछ बाइकर्स को लगता है कि कम समय में ओवरटेक करना एक खेल है. और फिर ऐसा होता है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं