विज्ञापन

पहले टक्कर मारी फिर कार पीछे लेकर कुचला! अलीगढ़ में ऑडी कार का कहर; युवक की मौत

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. 

पहले टक्कर मारी फिर कार पीछे लेकर कुचला! अलीगढ़ में ऑडी कार का कहर; युवक की मौत
अलीगढ़ में ऑडी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर.

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित सरसौल के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ऑडी कार पहले बाइक में जोरदार टक्कर मारती है. टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर जाते हैं. इसके बाद कार चालक गाड़ी को पीछे करता है और फिर दोबारा युवकों के ऊपर चढ़ा देता है. इस पूरी घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं.

लोगों ने मारे कार पर पत्थर

घटना के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश करता है. स्थानीय लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया और गुस्से में वाहन पर पत्थर भी फेंके. हालांकि चालक वहां से निकलने में सफल रहा. मृतक युवक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है. वह गभाना थाना क्षेत्र के महरावल गांव का रहने वाला था. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद चर्चा है कि ऑडी कार भाजपा के एक पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ी बताई जा रही है. हालांकि कार का मालिक कौन है और दुर्घटना के समय वाहन कौन चला रहा था, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है. चालक की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई जारी है. 

यह भी पढ़ें- 

दशहरे पर कोल्हापुर महालक्ष्मी के दर्शन कर लौट रहे 7 दोस्तों के साथ हादसा; स्कॉर्पियो-ट्रक टक्कर में 4 की मौत


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligarh Accident, Audi Car, Aligarh Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com