विज्ञापन

हाई-स्पीड बाइक की पेड़ से जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे... हैदराबाद में हुए भीषण हादसे में 2 की मौत

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक तेज रफ्तार से आती है और अचानक पेड़ से टकरा जाती है.

हाई-स्पीड बाइक की पेड़ से जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे... हैदराबाद में हुए भीषण हादसे में 2 की मौत
भीषण सड़क हादसे में दो की मौत. (Photo: NDTV)
हैदराबाद:

तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार यामाहा R15 बाइक के सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कॉसमॉस (22) और सुमित (23) के रूप में हुई है. दोनोंं मृतक झारखंड के रहने वाले थे. हैदराबाद के पास जीनोम वैली में अलीबाद गांव की ओर दोनों युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक तेज रफ्तार से आ रही है और फिर पेड़ से टकरा जाती है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकक हवा में उछल गए. इनमें से एक शख्स बाइक के पास ही गिरा, जबकि दूसरा कुछ मीटर आगे जाकर गिरा. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

यह हादसा हैदराबाद के बाहरी इलाके में जीनोम वैली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुआ. घटना के बाद, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा.

बाइक की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि लम्हे भर में बाइक के परखच्चे उड़ गए और कई हिस्सों टूटकर हवा में उड़ गई. दोनों शख्स दो जगह पर गिरे. हादसे वक्त का वीडियो देखने पर पता चलता है कि एक्सिडेंट वाली जगह पर सुनसान माहौल था. आस-पास कोई नजर नहीं आ रहा था कि आकर हादसे के शिकार  लोगों की मदद कर सके.

यह भी पढ़ें | हरियाणा की IPS बेटी कनिका यादव का कमाल, SVPNPA ट्रेन‍िंग में बनीं बेस्ट लेडी प्रोबेशन

यह भी पढ़ें | हैदराबाद में डांडिया नाइट के दौरान बड़ा हादसा, लाइट लगा बड़ा आर्च गिरा, छात्रा की मौत, 14 घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad, Telangana, Tragic Accident, Road Accident, Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com