पश्चिम चंपारण के बेतिया में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर दिया. बेतिया-चनपटिया मुख्य सड़क पर मुसहरी गांव के पास सहोदरा थाना की पुलिस जिप्सी और एक कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. दुर्घटना में पुलिस जिप्सी के चालक जयप्रकाश सिंह की मौत हो गई, जबकि एसआई समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
कई पुलिसकर्मी घायल, कार सवार परिवार भी जख्मी
जानकारी के अनुसार सहोदरा थाना की टीम बेतिया कोर्ट से वापस थाना लौट रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से जिप्सी की भिड़ंत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. आसपास के ग्रामीणों और चनपटिया पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया. घायलों में एसआई प्रतिमा दुबे, भुवनेश्वर प्रसाद यादव, अर्पणा कुमारी और चालक जयप्रकाश सिंह शामिल थे. वहीं कार में सवार पति-पत्नी और एक बच्चा भी घायल हुए हैं. अस्पताल में सभी का इलाज जारी है.
तीन घायलों की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय और बेतिया एसपी कुमार गौतम अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. डीआईजी ने बताया कि हादसे में पुलिस चालक की मौत हो गई है. तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि तीन अन्य लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.
पुलिस महकमे में शोक की लहर
मृतक चालक जयप्रकाश सिंह चनपटिया के निवासी थे. बताया जा रहा है कि उनकी पहले बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी. अचानक हुई इस दुर्घटना ने उनके परिवार के साथ-साथ पूरे पुलिस विभाग को गहरे सदमे में डाल दिया है. चालक की मौत के बाद जिले के पुलिस महकमे में शोक का माहौल है, जबकि घायल पुलिसकर्मियों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है.
यह भी पढ़ें- स्कूटी-मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर बनी खूनी संघर्ष की वजह, पठानकोट में बीच सड़क चले दरांती और पत्थर, 5 घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं