Apple WWDC 2023 में एप्पल ने अपने सालाना इवेंट में iOS 17 का फर्स्ट लुक पेश किया. इस लेटेस्ट वर्जन के सॉफ्टवेयर में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इस बार एप्पल ने फोन और मैसेज ऐप्स में कई बदलाव किये है. iOS 17 नई जर्नल ऐप के साथ स्टैंडबाय मोड भी लाया है. आईओएस में ऑफलाइन मैप्स भी आ रहे हैं. एप्पल ने अपने लेटेस्ट वर्जन के टैबलेट्स, पीसी, स्मार्टवॉच और टीवी बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम्स का भी प्रीव्यू दिखाया है. इवेंट में iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 को पेश किया गया.
स्टैंडबाय मोड
गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 17 अपडेट में एक नया फीचर मिलेगा जिसके जरिए फोन चार्जिंग के दौरान लॉक की गई आईफोन स्क्रीन पर अधिक आइटम देखने को मिलेंगे. यह न्यू स्टैंडबाय मोड चार्जिंग के दौरान स्क्रीन को स्मार्ट डिस्प्ले में बदल देगा. टाइम और डेट के अलावा यह लाइव एक्टिविटी, विजिट्स भी दिखाएगा. अब सिर्फ सिरी कह कर बुलाया जा सकता है यानी "Hey Siri!" भी बोलने की जरूरत नहीं. हॉरिजॉन्टल चार्जिंग के दौरान फोन ऑटोमेटिक स्टैंडबाय फीचर में कन्वर्ट हो जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
iOS 17 में नई Journal App
आईफोन कंपनी iOS 17 में अपना खुद का Journal App दे रही है. इससे यूजर्स को अपने दैनिक जीवन के लॉग के माध्यम से अपनी गतिविधियों और विचारों को ट्रैक करने और रिकॉर्ड करने में मदद मिलेगी. नई ऐप जर्नल इस साल के आखिर तक आईफोन में मिलेगी. जर्नल ऑन-स्क्रीन डिवाइस का इस्तेमाल करती है और यूजर की आदतों के अनुसार उन्हें सुझाव देती है.
नेमड्रॉप
नए NameDrop फीचर की मदद से यूजर कॉन्टैक्ट की जानकारी आसानी से दूसरी डिवाइस को पास लेकर ही शेयर कर पाएंगे. SharePlay API की मदद से अब डिवाइसों को पास लाकर बड़े साइज की फोटोज और वीडियोज भी शेयर की जा सकेंगी.
iOS 17 में आए बड़े बदलाव
iOS 17 में कुछ बड़े बदलाव मिलने वाले हैं. फोन ऐप में पर्सनलाइज्ड कॉन्टैक्ट पोस्टर्स मिलेंगे. लाइव वॉयसमेल में रियल-टाइम कॉलर के बोलते हुए ही लाइव ट्रांसक्रिप्शन सुना जा सकेगा. iOS 17 में फेसटाइम में अब यूजर्स किसी के लिए भी मैसेज रिकॉर्ड कर पाएंगे. इसे तब देखा जा सकेगा अगर किसी ने आपकी कॉल पिक नहीं की है.
iOS 17 में मैसेजेज ऐप
iOS 17 में मैसेज ऐप में नए फिल्टर्स मिलेंगे. इन फिल्टर्स की मदद से यूजर्स आसानी से कुछ भी सर्च कर पाएंगे. ऑडियो मैसेज अब iOS 17 में ट्रांसक्राइब किए जाएंगे.
iPadOS 17 आया नए फीचर्स के साथ
एप्पल ने iPadOS 17 अपडेट की घोषणा कर दी है. अब आईपैड पर इंटरैक्टिव विजेट्स उपलब्ध होंगे. यूजर होम विजेट से ही स्मार्ट होम इक्विपमेंट जैसे की लाइट्स को कंट्रोल कर सकते हैं. एप्पल थर्ड-पार्टी एप डेवलपर्स को खुद इंटरैक्टिव विजेट्स बनाने की अनुमति देगा. iPadOS 17 में पर्सनलाइज्ड लॉक स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलेगा. आईपैड लॉक स्क्रीन अब लाइव एक्टीविट्ज को भी सपोर्ट करता है.
ये भी पढ़ें :
* Apple ने बनाया नया रिकॉर्ड, कंपनी के शेयर की कीमत 1.5% बढ़कर 183 डॉलर के पार
* WWDC 2023 : Apple ने लॉन्च किया 15 इंच का MacBook Air, जानें, भारत में कितनी होगी कीमत
* WWDC 2023 : Apple ने लॉन्च किए Apple Vision Pro रिएलिटी हेडसेट, आंखों और आवाज से होंगे कंट्रोल, जानें क्या है प्राइस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं