Apple ने उसके पहले मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट को WWDC23 में पेश कर दिया है. इन्हें Apple विजन प्रो (Apple Vision Pro) कहा गया है. यह ऐसा प्रोडक्ट है, जो वर्चुअल और रियल दुनिया को आपस में जोड़ता है. सिर में पहनने और आंखों में लगाने के बाद यह हेडसेट, यूजर के सामने एक स्क्रीन पेश करता है, जिसमें हर छोटा-बड़ा काम हो जाता है, साथ ही एंटरटेनमेंट से लेकर गेमिंग तक शानदार एक्सपीरियंस मिलता है. Apple ने कहा है कि ‘विजन प्रो' को आंखों, हाथों और आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है.
Apple Vision Pro का डिजाइन
गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple का पहला मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट जिसे उसने पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कहा है, एक एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्ड है. इसके फ्रंट में कर्व्ड ग्लास हैं. इमेज कैप्चर करने के लिए एक फिजिकल बटन दिया गया है. अडजस्टमेंट के लिए डिजिटल क्राउन मौजूद है. स्ट्रैप को लचीला बनाया गया है, ताकि यूजर्स आसानी से पहन सकें. साइड में ऑडियो पॉड्स लगाए गए हैं, जिनका काम शानदार ऑडियो सुनाना है. विजन प्रो में Apple का M2 चिप लगाई गई है. साथ में नई R1 चिप भी है. इसका डिस्प्ले माइक्रो-ओएलईडी है. हेडसेट तैयार करने में जाइस ने भी सहयोग किया है. Apple का दावा है कि 3D कंटेंट देखने के लिए यह अब तक का बेस्ट डिवाइस है.
Apple Vision Pro का प्राइस
‘ऐपल विजन प्रो' की कीमत 3499 डॉलर (लगभग 2 लाख 88 हजार 724 रुपये) बताई गई है. यह अगले साल यानी 2024 से उपलब्ध होगा.
Apple Vision Pro की खूबियां
यह मुख्य रूप से एक मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट है, लेकिन डायल की मदद से यूजर ऑग्मेन्टेड और फुल वर्चुअल रिएलिटी के बीच स्विच कर सकता है. डिवाइस में कोई कंट्रोलर नहीं है. आंखों, हाथों और आवाज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है. मसलन- ऐप आइकन को देखकर उन्हें कंट्रोल किया जा सकता है. वाइस के जरिए भी कमांड दी जा सकती है. यह हेडसेट ब्लूटूथ से तो कनेक्ट होता ही है. आईफोन और मैक के साथ भी पेयर हो जाता है.
ऐपल के मुताबिक, ‘विजन प्रो' में EyeSight नाम का एक सिस्टम दिया गया है. इसका इस्तेमाल तब होता है, जब आपके कमरे में कोई दाखिल होता है. ‘विजन प्रो' का फ्रंट फेसिंग डिस्प्ले यूजर को यह देखने का मौका देता है कि सामने कौन है. यूजर को हेडसेट हटाने की जरूरत नहीं होती.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
‘विजन प्रो' की मदद से ना सिर्फ जरूरी कामकाज निपटाए जा सकते है, बल्कि यह फेसटाइम को भी नए लेवल पर लेकर जाता है. मैकबुक से कनेक्ट होने पर यह आंखों के सामने एक बड़ी स्क्रीन पेश करता है, जिससे काम करना और भी आसान हो जाता है. इस हेडसेट के जरिए यूजर ढेर सारा कंटेंट देख सकते हैं. यह आपके रूम के हिसाब से स्क्रीन को अडजस्ट कर लेता है. यूजर खुद भी स्क्रीन को छोटा-बड़ा कर सकते हैं. डिज्नी का प्रीमियम कंटेंट पहले दिन से ‘विजन प्रो' में शामिल होगा.
ये भी पढ़ें :
* Apple ने बनाया नया रिकॉर्ड, कंपनी के शेयर की कीमत 1.5% बढ़कर 183 डॉलर के पार
* WWDC 2023 : Apple ने लॉन्च किया 15 इंच का MacBook Air, जानें, भारत में कितनी होगी कीमत
* Apple WWDC 2023: iOS 17 में आए कई नए बदलाव, हुई फीचर्स की भरमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं