भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च का किला फतह कर लिया है. जी हां, भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (22 अक्टूबर 2026) को हेगले ओवल में खेला गया. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाने में कामयाब हुई थी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. मुकाबले के दौरान कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. बात करें उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनका मैच के दौरान कुछ ज्यादा ही प्रभाव रहा, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
संजू सैमसन
भारत की इस ऐतिहासिक जीत में सबसे अहम योगदान सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिया. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. सैमसन ने पारी का आगाज करते हुए केवल 33 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 203.03 की स्ट्राइक रेट से 67 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले. बेहतरीन पारी के लिए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
नमन धीर
संजू सैमसन के बाद किसी पारी की सबसे ज्यादा सराहना होनी चाहिए तो वह पारी नमन धीर की रही. एक समय मुकाबला भारत के हाथ से फिसलता हुआ नजर आ रहा था. मगर धीर ने हिम्मत नहीं छोड़ी और अंत तक मैदान में लड़ते रहे. जिसका परिणाम यह रहा कि हाई स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के दौरान धीर ने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 15 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 280.00 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 42 रन बनाने में कामयाब रहे.
श्रेयस अय्यर
कैप्टन श्रेयस अय्यर के पारी की भी जितनी सराहनी की जाए, उतनी कम है. सैमसन जब आउट हो गए तब अय्यर ने ही जीत की लय बनाए रखी. टीम के लिए भारतीय कप्तान ने पहले टी20 मुकाबले में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 150.00 की स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाने में कामयाब रहे.
अभिषेक शर्मा
पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा जरूर पहले टी20 मुकाबले में केवल 29 रन ही बना पाए. मगर उन्होंने यह पारी केवल 12 गेंदों में ही खेली. इसके अलावा उन्होंने सबसे अहम सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. जिससे भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरूआत करने में कामयाब रही.
अक्षर पटेल
अक्षर पटेल ने एक बार फिर से गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दिया. टीम के लिए पहले उन्होंने गेंदबाजी के दौरान एक सफलता प्राप्त की. उसके बाद जब बल्लेबाजी की पारी आई तो 14 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- World Record: हैरी ब्रूक का तूफान! वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक ठोक कर रचा इतिहास, टॉप-5 में जानें कौन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं