MacBook Air 15-inch Launched in India Price Rs 124999: टेक दिग्गज ऐपल (Apple) की 2023 वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (2023 Apple Worldwide Developers Conference) अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित ऐपल पार्क में शुरू हो गई है. भारतीय समय के अनुसार, सोमवार रात 10.30 बजे WWDC23 का आगाज हुआ. सीईओ टिम कुक (Tim Cook) के संबोधन के फौरन बाद कंपनी ने नए 15 इंच मैकबुक एयर (MacBook Air 15-inch Price In India) को लॉन्च कर दिया. दावा किया कि यह दुनिया का सबसे पतला 15 इंच लैपटॉप है, जिसका वजन 3.3 पाउंड (करीब डेढ़ किलो) है.
MacBook Air 15-inch Features
गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, MacBook Air 15-inch में 15.3 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन में 500 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। दावा है कि इस रेंज के पीसी लैपटॉप के मुकाबले MacBook Air का रेजॉलूशन दोगुना और ब्राइटनैस 25 फीसदी ज्यादा है. नए MacBook Air में वीडियो कॉल के लिए 1080P कैमरा दिया गया है. इससे यूजर्स को वीडियो कॉलिंग के दौरान बेहतरीन अनुभव मिलेगा. नए मैकबुक में मैगसेफ चार्जिंग, कनेक्टिंग एक्सेसरीज के लिए दो थंडरबोल्ट पोर्ट्स, 3.5mm का हेडफोन जैक और 6K एक्सटर्नल डिस्प्ले की भी सुविधा है.
MacBook Air 15-inch में 6 स्पीकर लगाए गए हैं. M2 चिप से लैस इस मैकबुक की मेमरी 24GB तक है. कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के मामले में शानदार है. ऐपल ने इसे आई7 प्रोसेसर से दोगुना तेज बताया है. कहा है कि यह 18 घंटों तक बैटरी लाइफ ऑफर करता है. आईफोन के साथ भी आसानी से पेयर होकर काम कर लेता है. 15 इंच MacBook Air में 2TB तक स्टोरेज दिया गया है। टच आईडी और मैजिक कीबोर्ड की खूबियां भी हैं.
15 इंच MacBook Air की भारत में कीमत
MacBook Air 15-inch की कीमत अमेरिका के लिए 1299 डॉलर है. इसे मिडनाइट, स्टारलाइट, स्पेस ग्रे और सिल्वर फिनिश में खरीदा जा सकेगा. भारत में 15 इंच MacBook Air की कीमत 1 लाख 34 हजार 900 रुपये होगी. एजुकेशन के लिए इसे 1 लाख 24 हजार 900 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है. कंपनी ने 13 इंच के मैकबुक एयर की कीमत को अब 1099 डॉलर पर समेट दिया है. वहीं, M1 एयर की कीमत 999 रुपये डॉलर कर दी गई है. MacBook Air 15 इंच को apple.com/in/store पर ऑर्डर किया जा सकता है. 13 जून से यह ग्राहकों को मिलने लगेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं