विज्ञापन

PM Kisan की 22वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट: लाखों किसानों के नाम हटे, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: माना जा रहा है कि अगली किस्त जल्द ही जारी हो सकती है, लेकिन इससे पहले कई किसानों के लिए बड़ी खबर आई है. जांच के बाद लाखों नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं. आइए जानते हैं क्यों-

PM Kisan की 22वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट: लाखों किसानों के नाम हटे, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: लाखों किसानों के नाम हटे

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों को PM Kisan Samman Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. माना जा रहा है कि अगली किस्त जल्द ही जारी हो सकती है, लेकिन इससे पहले कई किसानों के लिए बड़ी खबर आई है. जांच के बाद लाखों नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं. आइए जानते हैं क्यों-

PM Kisan Yojana: ये काम किए बिना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, 22वीं किस्त आने से पहले ही कर लें पूरा

क्यों हटाए जा रहे हैं नाम?

पीएम किसान पोर्टल के अनुसार, सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाने के लिए लाभार्थियों की दोबारा जांच शुरू की है. इसमें दो मुख्य कारण सामने आए हैं.

पहला कारण- जमीन के कागजों में बदलाव

जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद अपने नाम जमीन दर्ज करवाई है, उनके दस्तावेजों की फिर से जांच की जा रही है. अगर उस तारीख से पहले जमीन आपके नाम नहीं थी, तो आपकी पात्रता की पुष्टि की जाएगी.

दूसरा कारण- एक परिवार से एक ही लाभार्थी का नियम

योजना के नियम के अनुसार, एक परिवार (पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे) में सिर्फ एक व्यक्ति ही इस योजना का फायदा ले सकता है. जांच में पाया गया कि कुछ परिवारों में पति और पत्नी दोनों किस्त ले रहे थे. ऐसे मामलों में भुगतान रोक दिया गया है. अगर जांच में आप सही पाए जाते हैं, तो रुकी हुई राशि मिल सकती है, नहीं तो पुरानी रकम भी वापस ली जा सकती है.

कैसे पता करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं?

अगर आपको शक है कि आपका नाम सूची में है या नहीं, तो आप घर बैठे स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Farmers Corner' में 'Beneficiary Status' या 'Know Your Status' ऑप्शन चुनें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • कैप्चा भरकर 'Get Data' पर क्लिक करें.

इसके बाद आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी. यहां देखें कि e-KYC और Land Seeding की स्थिति 'YES' है या नहीं.

कब आ सकती है 22वीं किस्त?

सरकार ने अभी तक कोई तय तारीख घोषित नहीं की है. हालांकि खबरों के मुताबिक, किस्त इसी हफ्ते या मार्च 2026 के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है. यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि होली से पहले किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं.

तुरंत पूरा करें ये जरूरी काम

अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है या बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है. आप यह काम नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर या मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन से भी पूरा कर सकते हैं.

इसलिए समय रहते अपनी जानकारी जांच लें और जरूरी अपडेट करा लें, ताकि 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंच सके.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com